उच्च शिक्षा मंत्री के रीवा दौरे के बीच अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा विलंब, प्रशासनिक अव्यवस्था, नियुक्तियों और अन्य मामलों से जुड़े आरोप फिर चर्चा में हैं। छात्र सुधारात्मक कदमों और पारदर्शी व्यवस्था की उम्मीद लगाए हुए हैं।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
उच्च शिक्षा मंत्री शनिवार को रीवा आ रहे हैं। विवि में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह वही विश्वविद्यालय है जो पिछले कुछ सालों से लगातार विवादों में हैं। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में बड़ी धांधली हुई। छात्र परेशान हैं। समय पर परीक्षाएं विवि आयोजित नहीं कर पा रहा है। नियुक्तियों में गड़बड़ी के आरोप लगे। विवि की व्यवस्था बेपटरी हो गई है। शिक्षा मंत्री के रीवा आने से छात्रों को उम्मीद है कि वह सिर्फ प्रतिमा का अनावरण ही नहीं करेंगे, कुछ बदलाव की दिशा में बड़ा कदम भी उठा कर जाएंगे।
आपको बता दें कि अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पिछले कुछ सालों से विवादों में चल रहा है। नए कुलपति प्रो राजेन्द्र प्रसाद कुड़रिया के आने के बाद विवि की व्यवस्थाएं बेपटरी हो गई हैं। इनके पदस्थापना के बाद यहां कई ऐसे कांड हुए जो सुर्खियां बनी। सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सामने आया था। इसे लेकर छात्र संगठनों ने जमकर हंगामा किया था। इस फर्जीवाड़ा का खुलासा भी दोबारा जांच में सामने आया था। कई ऐेसे छात्रों का नाम लिस्ट में दोबारा जुड़ा था जिन्हें पहली लिस्ट में जगह नहीं मिली थी। इसके अलावा विवि में अतिथि विद्वानों की नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप लगा। कुलपति के ट्रैवलिंग एलाउंस पर भी सवाल खड़े हुए। इसके अलावा छात्रों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। परीक्षा से लेकर रिजल्ट में गड़बड़ियां लगातार हो रही हैं। इसमें कोई सुधार नहीं हो पाया है। इतना ही नहीं इस बार भी विवि का बजट घाटे का ही पेश हुआ। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की छवि लगातार गिरती जा रही है। अब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से भी रीवा वालों को उम्मीद है कि वह यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कोई बड़ी घोषणा और सुधार की दिशा में कदम उठाएंगे।
परीक्षा में 7 महीने की हुई देरी
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय इस बार छात्रों की परीक्षाएं तक आयोजित नहीं करा पाया। विवि में संचालित पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले छात्रों की परीक्षाएं वैसे तो दिसंबर में ही आयोजित हो जानी थी लेकिन इस बार 7 महीने देरी हो गई। समय पर परीक्षा विवि प्रबंधन आयोजित नहीं करा पाया। अब परीक्षा आयोजित भी कराई गई है तो आनन फानन में हो रही है। पहले दो पालियों में परीक्षाएं आयोजित होती थी। इस बार तीन पालियों में कराई जा रही है। इससे भी समस्याएं खड़ी हो रही हैं। वहीं फर्स्ट सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्रों की परीक्षाएं अभी तक आयोजित नहीं हो पाई है।
एक साल से परीक्षा नियंत्रक का पद खाली
हद तो यह है कि विवि में परीक्षा नियंत्रक का पद ही एक साल से खाली पड़ा हुआ है। उप कुलसचिव को प्रभार दिया गया है लेकिन इनके पास इसके अलावा भी कई प्रभार हैं। बाबूलाल साकेत इसके कारण परीक्षा की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तरह से नहीं कर पा रहे हैं। रीवा और शहडोल संभाग के कॉलेजों में परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी विवि के पास है लेकिन इस काम में भी वह फेल हो रहा है।
विवि में रेग्युलर रहते ही नहीं है कुलपति
छात्रों का आरोप है कि जब से नए कुलपति प्रो राजेन्द्र प्रसाद कुड़रिया आए हैं, तब से व्यवस्थाएं बेपटरी हो गई हैं। वह रेग्युलर विवि में रहते ही नहीं हैं। सप्ताह में दो से तीन दिन रीवा में रहते हैं। इसके अलावा वह हमेशा टूर में ही बने रहते हैं। इनके टूर को लेकर आरटीआई भी लगाई गई थी। जिसकी जानकारी तक विवि ने उपलब्ध नहीं कराई। आरोप है कि कुलपति जबलपुर, भोपाल और दिल्ली के ही दौरे पर बने रहते हैं।
अतिथि विद्वानों की नियुक्ति में की गई गड़बड़ी
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में जितनी भी नियुक्तियां हुई। सभी विवादों में ही रहीं। सहायक प्राध्यापकों, प्रोफेसर और सह प्राध्यापकों की भर्तियां की गर्इं थी। 15 लोगों की नियुक्ति की गई थी। इसमें भी गड़बड़ी के आरोप लगे थे। कई अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। इसके अलावा अतिथि विद्वानों की नियुक्ति में भी गड़बड़ी का आरोप लगा। बिना भर्ती नियम के ही अयोग्य लोगों को शिक्षक बना दिया गया है। यही विवि में पढ़ा रहे हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा तथा आयुष विभाग मंत्री इंदर सिंह परमार 4 जुलाई को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आ रहे हैं। मंत्री श्री परमार 3 जुलाई को भोपाल से रात 10 बजे रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से प्रस्थान कर 4 जुलाई को सुबह 7.55 बजे रीवा पहुंचेंगे। मंत्री श्री परमार सुबह 10.45 बजे अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्री श्री परमार दोपहर 12.30 बजे रीवा इंजीनियरिंग कालेज के सभागार में साधारण सभा की अध्यक्षता करेंगे। मंत्री श्री परमार दोपहर 3.30 बजे रीवा आयुर्वेद कालेज की साधारण सभा की अध्यक्षता करेंगे। मंत्री श्री परमार शाम 7.50 बजे रीवा रेलवे स्टेशन से रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
उपकरण और कम्प्यूटर की खरीदी तक नहीं हुई
विश्वविद्यालय में पिछले पांच सालों में एक भी उपकरण और कम्प्यूटर आदि की खरीदी नहीं हो पाई है। इसके कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हुए हैं। हालात यह है कि विभागों के पास ए 4 साइज के पेपर तक नहीं रहते। इसके कारण कोई भी नोटिस, आदेश तक जारी नहीं हो पाता।
सीनियरों का लगातार किया जा रहा अपमान
विश्वविद्यालय इस समय लड़ाई का मैदान बना हुआ है। कुलपति ने सीनियर प्रोफेसरों को दरकिनार कर दिया है। कुछ चुनिंदा प्रोफेसरों को ही साथ लेकर चल रहे हैं। इसके कारण आपसी खींचतान मच गई है। हाल ही में जिन सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा खत्म हुई थी। उन्हें ही विभागाध्यक्ष का प्रभार भी दे दिया गया है। सीनियर प्रोफेसरों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। इसके कारण विवि में परिस्थितियां बिगड़ती जा रही है।
एएसएपी छात्र संगठन उच्च शिक्षा मंत्री से करेगा शिकायत
उच्च शिक्षा मंत्री से शनिवार को एएसएपी छात्र संगठन का प्रतिनिधि मंडल मुलाकात करेगा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा में व्याप्त अनियमितताओं, बदहाल शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, छात्रों से जुड़ी लंबित मामलों सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौपेंगा। संगठन विवि में पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करने एवं छात्रों के हित में त्वरित कार्यवाही की मांग करेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोहन भागवत को उज्जैन से अयोध्या तक की अपनी पदयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। राम मंदिर चंदे में अनियमितताओं के आरोपों और 'चंदा चोरों' के खिलाफ उनकी इस यात्रा की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
विदिशा के गोविंद सिंह आत्महत्या मामले में पूर्व विधायक शशांक भार्गव की अग्रिम जमानत याचिका जबलपुर एमपी/एमएलए कोर्ट ने खारिज की। जानें पूरा मामला और अब क्या हैं उनके विकल्प
इंदौर क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से MD ड्रग्स तस्करी कर रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बाइक के टूल बॉक्स से 1.70 लाख की ड्रग्स जब्त। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
उच्च शिक्षा मंत्री के रीवा दौरे के बीच अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा विलंब, प्रशासनिक अव्यवस्था, नियुक्तियों और अन्य मामलों से जुड़े आरोप फिर चर्चा में हैं। छात्र सुधारात्मक कदमों और पारदर्शी व्यवस्था की उम्मीद लगाए हुए हैं।
रीवा के कुठुलिया स्थित प्रदेश के एकमात्र फल अनुसंधान केंद्र को आईसीएआर से पुनः अनुमोदन मिल गया है। इससे आम और अमरूद अनुसंधान, संरक्षण तथा किसानों और वैज्ञानिकों को बड़ी राहत मिली है।
सिंगरौली के अमिलिया-गड़ाखाड़ मार्ग पर भारी कोल वाहनों की आवाजाही से सड़क जर्जर हो गई है। बारिश में गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है, जबकि ग्रामीण तत्काल मरम्मत और जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं।
अमरपाटन के खरमसेड़ा गांव में कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे चार ग्रामीण जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से बेहोश हो गए। तीन की मौत हुई, जबकि एक का उपचार जारी है।
सरभंगा जंगल में करंट लगने से बाघ की कथित मौत के दो महीने पुराने मामले का खुलासा हुआ। वन विभाग ने अवशेष बरामद कर वैज्ञानिक जांच शुरू की, जबकि आरोपियों और संभावित मिलीभगत की जांच तेज कर दी है।
जीआरपी ने ऑपरेशन हमदर्द के तहत रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षावृत्ति करने वाले और संदिग्ध लोगों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना शुरू किया है, जिससे सुरक्षा बढ़ाने और जरूरतमंदों को पुनर्वास योजनाओं से जोड़ने में सहायता मिलेगी।
एफसीआई में चावल जमा कराने के दौरान स्टैकिंग शुल्क के नाम पर मिलरों से वसूली, दोहरे भुगतान और ढाई करोड़ रुपये से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितता के आरोपों ने पारदर्शिता तथा जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह