सतना जंक्शन में एटीव्हीएम फेसीलेटर नियुक्ति में फर्जी दस्तावेज मिलने पर रेलवे ने टेंडर निरस्त किया। नई प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, वहीं फेसीलेटर न होने से यात्रियों को टिकट काउंटरों पर लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना जंक्शन में फेसीलेटरों की नियुक्ति का मामला डिवीजन में चर्चा का विषय बना हुआ है। नए फेसीलेटरों को नियुक्त करने के लिए हाल ही में रेलवे ने टेंडर निकाले थे। इस प्रक्रिया में फर्जीवाड़े को लेकर रेलवे प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी है, वहीं एक बार फिर नई प्रक्रिया दोहराई जाएगी। बताया जाता है कि फरवरी माह में जबलपुर मंडल के सतना, मैहर, रीवा समेत 31 स्टेशनों में एटीवीएम (आॅटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) के संचालन के लिए नए फेसीलेटरों की नियुक्त की जानी थी लेकिन इसमें कुछ आवेदकों द्वारा फर्जी दस्तावेज लगाने की बातें सामने आ रही हैं जिसके चलते रेलवे प्रशासन ने इस प्रक्रिया को निरस्त करते हुए नए सिरे से दोबारा प्रक्रिया करने का निर्णय लिया है। बताया जाता है कि जल्द ही इस प्रक्रिया को अपनाया जाएगा।
... इधर जनरल काउंटरों पर लग रही लम्बी कतार
सतना जंक्शन में यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई एटीवीएम इन दिनों बिना फेसीलेटर के यात्रियों को मुंह चिढ़ाती नजर आ रही हैं। हालत यह है कि मशीनें स्टेशन पर मौजूद तो हैं, लेकिन उन्हें प्रभावी रूप से संचालित कराने वाला कोई नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि पुराने फेसीलेटरों की अवधि 31 मार्च तक निर्धारित थी। 1 अपै्रल से नए फेसीलेटरों के कार्ड जारी कर नियुक्ति की जानी थी लेकिन फर्जीवाड़े के चलते फेसीलेटर नियुक्त नहीं हो पाए। इसका सीधा असर जनरल टिकट लेने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें मजबूरन टिकट काउंटरों पर लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है।
रेलवे ने खुद दी है स्वयं से टिकट लेने की सुविधा
बताया जाता है कि एटीवीएम मशीनों में खुद से जनरल टिकट निकालने की सुविधा दी। मशीनों में स्टेशन निर्धारित करते हुए आॅनलाइन पेमेंट के बाद यात्री खुद टिकट निकाल सकता है। स्वयं टिकट लेने पर यात्रियों को भी 3 प्रतिशत का बोनस मिलता है। हालांकि फेसीलेटर न होने के बाद कुछ जागरुक यात्री स्वयं से अपनी यात्रा की जनरल टिकट निकालते नजर आते हैं।
यात्रियों की सुविधा के लिए खुला थर्ड काउंटर
एटीवीएम को संचालित करने के लिए फेसीलेटर न होने के कारण स्थानीय रेलवे प्रबंधन द्वारा तीसरा जनरल काउंटर खोला गया है। जिससे यात्रियो को काफी राहत मिल सके। बताया गया कि अभी तक सतना स्टेशन में दो जनरल काउंटर ही संचालित होते थे।
सतना में फेसीलेटर बनने की होड़
जनरल टिकट की आसानी से उपलब्धता के लिए रेलवे बोर्ड ने सभी बड़े स्टेंशनों में आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई हैं। इनके संचालन व यात्रियों की सहायता के लिए सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं जिसकी अवधि एक साल रहती है। बताया गया कि सतना में 6 एटीवीएम मशीनों के संचालन के लिए रेलवे ने 18 फेसीलेटरों की पोस्ट निर्धारित की थी जिसमें 34 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आवेदन किया। जानकारों के अनुसार सतना में फेसीलेटर बनने के लिए होड़ लगी हुई है। रेलवे द्वारा फेसीलेटरों को टिकट बिक्री पर 3 प्रतिशत का कमीशन दिया जाता है। यह कमीशन 150 किमी तक निर्धारित किया गया है वहीं 151 से 500 किमी तक 2 प्रतिशत का कमीशन निर्धारित है।
हाल ही में एटीवीएम में फेसीलेटरों की नियुक्ति के लिए टेंडर किए गए थे जिसमें फर्जीवाड़े की शिकायतें सामने आई थी। इस टेंडर को निरस्त कर नए सिरे से प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए काउंटर बढ़ाया गया है, रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा देना है।
डॉ. मधुर वर्मा, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक जबलपुर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।