सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के भैंसाखाना चौक में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब मसाला से लोड छोटा हाथी मालवाहक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 200 केवीए ट्रांसफार्मर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालवाहक वाहन ट्रांसफार्मर में जा घुसा और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
मौके पर पहुंची बिजली कंपनी और पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बिजली कंपनी के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मालवाहक वाहन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया। बिजली कंपनी के सहायक अभियंता मेंटेनेंस कुलदीप मिश्रा द्वारा देर रात कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायत में बिजली कंपनी को हुई क्षति के साथ बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को हुई परेशानी का उल्लेख किया गया है।
दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़ा जाएगा लोड
बिजली कंपनी के अनुसार क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर का लोड फिलहाल दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़कर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं बुधवार को नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने का काम किया जाएगा, ताकि प्रभावित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य हो सके।
हादसे के बाद ट्रांसफार्मर का तेल भरते दिखे लोग
हादसे के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर से तेल बाहर निकल आया। इस दौरान कुछ लोग बोतलों में ट्रांसफार्मर का तेल भरते हुए भी नजर आए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा रही और बिजली आपूर्ति बाधित होने से आसपास के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को शाम लगभग 8:15 बजे भैंसाखाना पास स्थित 200 केवीए ट्रांसफार्मर में वाहन क्रमांक एमपी 21 जेडएच 9548 पिकअप वाहन चालक ने ठोकर मार दी, जिस कारण वह ट्रांसफार्मर फेल हो गया उसकी बॉडी टूट गई, साथ ही पूरा तेल बह गया। विद्युत कंपनी को लगभग ढाई लाख रुपए की आर्थिक क्षति हुई है। बुधवार को ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य किया जाएगा।
कुलदीप मिश्रा, मेंटेनेंस एई, शहर संभाग, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह