भोपाल के बड़े तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन का बुलडोजर एक्शन शुरू। भदभदा से बैरागढ़ तक 347 निर्माणों को हटाने का पूरा शेड्यूल और विरोध की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी के अस्तित्व और पहचान से जुड़े 'बड़े तालाब' (Bada Talab) को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। सोमवार से भदभदा क्षेत्र में बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी गई, जिसके पहले ही दिन नौ अवैध दुकानों को जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन ने अगले 15 दिनों के भीतर कुल 347 अतिक्रमणों को हटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
कार्रवाई के दौरान भदभदा इलाके में भारी गहमागहमी रही। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन पर 'दोहरे मापदंड' अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे यहाँ दशकों से रह रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त समय और नोटिस नहीं दिया गया। साथ ही, यह आरोप भी लगाया गया कि तालाब किनारे स्थित बड़े होटलों और रसूखदार संस्थानों को बचाया जा रहा है, जबकि गरीबों के आशियाने उजाड़े जा रहे हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई भोज वेटलैंड रूल्स 2022 के तहत की जा रही है। बड़े तालाब के फुल टैंक लेवल (FTL) से 50 मीटर के दायरे में आने वाले सभी अवैध निर्माणों को पूरी तरह साफ किया जाएगा। 16 मार्च 2022 के बाद बने निर्माणों को प्राथमिकता के साथ हटाया जा रहा है।
सर्वे के अनुसार, टीटी नगर एसडीएम सर्कल के गौरा गांव और बिसनखेड़ी में सबसे ज्यादा अवैध कब्जे मिले हैं। इसके अलावा बैरागढ़ और बहेटा में भी सख्ती बढ़ाई गई है। प्रशासन द्वारा जारी आगामी बुलडोजर शेड्यूल इस प्रकार है:
10 अप्रैल: हलालपुरा
11-16 अप्रैल: बैरागढ़ (काशियाना बंगले, मकान और मैरिज गार्डन)
12-13 अप्रैल: सेवनिया गोंड
18-21 अप्रैल: टीटी नगर और हुजूर तहसील क्षेत्र
एक तरफ जहाँ अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं, वहीं वन विहार नेशनल पार्क क्षेत्र में करीब 2.5 किमी के दायरे में 100 से ज्यादा पिलर लगाए जाने पर विशेषज्ञों ने आपत्ति जताई है। पर्यावरणविद् इसे वेटलैंड नियमों का उल्लंघन मान रहे हैं और इस मामले को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर फीवर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल टीमें मरीजों की जांच करेंगी, जबकि कुओं और हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर संक्रमण रोकने प्रयास होगा।
पति से अचानक संपर्क टूटने के बाद दुबई से सतना पहुंची महिला ने महिला थाने में शिकायत दी। महिला का आरोप है कि पति परिवार के साथ मौजूद है, लेकिन उससे संपर्क नहीं कराया जा रहा।
सतना जिला अस्पताल के आईसीयू में 60 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। वेंटीलेटर और मॉनीटर काम नहीं करने तथा बिजली आने-जाने के आरोप लगाए गए, पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर घटने के बाद प्रशासन ने राहत, सफाई और बिजली बहाली तेज कर दी। 3074 परिवारों को 1.58 करोड़ रुपये से अधिक सहायता स्वीकृत हुई, टीमें लगातार जुटी हैं।
मुंबई से सतना आने वाले रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। पाटलिपुत्र एक्सप्रेस चार और महानगरी एक्सप्रेस पांच दिन चार घंटे रीशेड्यूल रहेंगी। यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की करेंट लोकेशन जांचने सलाह दी गई है।
सतना में पीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा आज से 12 सितंबर तक एमएलबी सेंटर में होगी। 90 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के साथ स्कूल परीक्षाओं के चलते अलग प्रवेश द्वार, कड़ी जांच और प्रतिबंध लागू रहेंगे।
मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा और पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को चुनौती देने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एसटीएफ ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के एक पते का इस्तेमाल कर 20 बांग्लादेशी नागरिकों के भारतीय पासपोर्ट बनवा दिए। इन विदेशी नागरिकों को दस्तावेज में भारतीय नागरिक बताया गया।
भोपाल के कटारा हिल्स स्थित प्राइड सिटी कॉलोनी में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर पुलिस ने छापा मारकर 3 ग्राम MD और 1200 ग्राम गांजा बरामद किया। अधिकारी की पत्नी गिरफ्तार, जांच जारी।
उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रेलवे ने कमर कस ली है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार ने इंदौर में समीक्षा बैठक कर 125 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने, एआई कैमरों से सुरक्षा और स्टेशनों के रीडेवलपमेंट के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चार दिवसीय दुबई दौरे की विस्तृत जानकारी। जानिए कैसे वे वैश्विक निवेशकों, एआईएम कांग्रेस 2026 और प्रमुख उद्योग समूहों से मिलकर राज्य में निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं।