भोपाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दौरान लापरवाही बरतने पर टीटी नगर के 2 बीएलओ (संतोषकुमार तिवारी और सक्षम सिंह राजपूत) को निलंबित करने का प्रस्ताव कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भेजा गया है। कलेक्टर ने कहा, एसआईआर में चूक बर्दाश्त नहीं।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
भोपाल में मतदाता सूची के गहन परीक्षण यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के काम में लापरवाही बरतने के आरोप में दो बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को निलंबित करने का प्रस्ताव कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भेजा गया है। टीटी नगर तहसीलदार कुणाल रावत ने यह प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे एसडीएम अर्चना शर्मा ने कलेक्टर सिंह को अग्रेषित किया है।
एसआईआर के काम की समीक्षा के लिए सोमवार को कलेक्टोरेट में एक बैठक हुई। कलेक्टर सिंह ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची के इस महत्वपूर्ण काम में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के सभी बीएलओ के कार्यों की करीब से निगरानी करें और उन्हें निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कॉल सेंटरों को भी पूर्ण रूप से संचालित करने और कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
आंकड़ों के अनुसार, एसआईआर के तहत अब तक करीब 55% से अधिक फॉर्म बांटे जा चुके हैं, जबकि 7.5 लाख से ज्यादा वोटर्स की मैपिंग का काम पूरा हो चुका है। कुल 2029 बीएलओ की निगरानी के लिए ढाई सौ सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। हालांकि, पुरानी मतदाता सूची से संबंधित कुछ अड़चनें अभी भी आ रही हैं।
एसआईआर की समीक्षा के अलावा, कलेक्टर सिंह ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को भोपाल को झुग्गी मुक्त शहर बनाने की दिशा में तेजी से काम करने के लिए कहा। उन्होंने जोर दिया कि यह जनकल्याण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अभियान है और सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करते हुए जमीनी स्तर पर बेहतर परिणाम देने चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। शासन स्तर पर मिल रही लगातार शिकायतों और कामकाज की समीक्षा के बाद, सरकार 10 से अधिक जिलों के कलेक्टरों को बदलने की तैयारी कर रही है।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।