भोपाल के श्री बालाजी होटल में 'लव जिहाद' के शक में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जबरन घुसकर तलाशी ली। होटल संचालक की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर भानु हिंदू समेत 15 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 'लव जिहाद' के संदेह में कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक होटल में जबरन घुसकर तलाशी ली। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर भानु हिंदू और रावी समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मारवाड़ी रोड स्थित श्री बालाजी होटल की है।
होटल संचालक राजकुमार वर्मा द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 18 मई की शाम करीब 4 बजे की है। उस समय संचालक होटल में मौजूद नहीं थे। इसी दौरान भानु हिंदू, रावी और उनके साथी होटल पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद स्टाफ से दावा किया कि होटल के एक कमरे में कोई मुस्लिम युवक किसी हिंदू महिला को लेकर आया है। इसी 'लव जिहाद' के शक का हवाला देते हुए उन्होंने पूरे होटल की तलाशी लेने की मांग की।
जब होटल के कर्मचारियों ने कार्यकर्ताओं से कानूनन तलाशी लेने के अधिकार या अनुमति पत्र के बारे में पूछा, तो उन्होंने उसकी अनदेखी कर दी। कार्यकर्ता जबरन होटल के अंदर घुस गए और एक-एक कर कमरों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने कमरों के सामान को भी अस्त-व्यस्त कर दिया। हालांकि, काफी खोजबीन और खुले कमरों की जांच के बाद भी उन्हें वहां कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक जोड़ा नहीं मिला। इस हंगामे को देखने के लिए होटल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी।
होटल संचालक राजकुमार वर्मा ने कहा कि इस औचक और गैर-कानूनी कृत्य की वजह से उनके होटल की छवि को गहरा धक्का लगा है और समाज में उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। संचालक ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की वैधानिक जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें...
भोपाल: ट्विशा शर्मा केस में सास गिरबाला को अब जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष पद से हटाएगी सरकार
इंदौर हनीट्रैप कांड: श्वेता जैन और अलका दीक्षित ने जेल में बनाया था ब्लैकमेलिंग का प्लान, ₹1 करोड़ की रंगदारी
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह