मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत केस के बीच उनके परिवार ने ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को जिला उपभोक्ता फोरम से हटाने की मांग की थी। परिवार ने इसके लिए राज्यपाल को पत्र भेजा था। अब इसको लेकर कार्यवाही शुरू हो चुकी है। कंज्यूमर फोरम खाद्य आपूर्ति विभाग के अंतर्गत आता है।

फरार पति पर इनाम बढ़कर 30 हजार रुपए किया गया
गिरिबाला की कॉल डिटेल्स से केस में आया नया मोड़
मौत के अगले ही दिन साग ने कई जजों को किया फोन
प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत केस के बीच उनके परिवार ने ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को जिला उपभोक्ता फोरम से हटाने की मांग की थी। परिवार ने इसके लिए राज्यपाल को पत्र भेजा था। अब इसको लेकर कार्यवाही शुरू हो चुकी है। कंज्यूमर फोरम खाद्य आपूर्ति विभाग के अंतर्गत आता है। इसलिए खाद्य विभाग के उप सचिव ने रजिस्ट्रार राज्य उपभोक्ता आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि गिरीबाला सिंह के विरुद्ध दर्ज प्रकरण के चलते उपभोक्ता संरक्षण नियम 2020 के उप नियम 9 (2) जिसमें पद से हटाना शामिल है के अनुसार जांच कर प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का कष्ट करें। यहां गंभीर मामलों में इस्तीफा या रिमूवल की प्रक्रिया की होती है। ऐसे में जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति और त्यागपत्र को लेकर राज्य सरकार ने पत्राचार शुरू कर दिया है।
पति समर्थ अब भी फरार
ट्विशा केस में बेटे समर्थ के साथ आरोपी गिरबाला इस समय अग्रिम जमानत पर है, जबकि समर्थ ट्विशा की मौत के बाद से फरार है। पुलिस ने समर्थ को पकड़ने के लिए 10 हजार का इनाम रखा था जिसे बढ़ाकर अब 30 हजार कर दिया गया है। वहीं, कोर्ट ने भी इस पर सख्त रुख अपनाते हुए समर्थ को 23 मई तक कोर्ट में अनिवार्य रूप से पेश होने का कड़ा निर्देश जारी किया है।
फुटेज ने जांच को बनाया पेंचीदा
ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार नए मोड़ लेता नजर आ रहा है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने जांच को और पेंचीदा बना दिया है। कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े कर दिए हैं। फुटेज में ट्विशा शर्मा को बिल्डिंग की सीढ़ियों से छत की ओर जाते हुए देखा गया है। इसके एक घंटे बाद उनके पति समर्थ और तीन अन्य लोग उन्हें नीचे लेकर आते दिखाई देते हैं।
मां ने फोन पर सुनी थी एक आवाज
छत पर जाते समय ट्विशा सामान्य थीं और उनके हाथ में हेडफोन था। छत पर पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी मां को फोन किया। मां के मुताबिक, बातचीत के दौरान ट्विशा ने ससुराल में प्रताड़ना की बात बताई। इसी दौरान फोन पर किसी अन्य व्यक्ति की आवाज सुनाई दी और अचानक कॉल कट गया। मां का मानना है कि वह आवाज संभवत: समर्थ की हो सकती है।
पिता ने सामने रखी 46 फोन नंबरों की सूची
इधर, मृतका के पिता ने 46 मोबाइल नंबरों की एक सूची सार्वजनिक की है। इस सूची के आधार पर दावा किया गया है कि ट्विशा की मौत के अगले ही दिन, यानी 13 मई को पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह ने कई जजों और एक एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज को लगातार फोन किए थे। इसके अलावा मध्य प्रदेश की एक प्रतिष्ठित जांच एजेंसी में पदस्थ जस्टिस से भी उनकी कई बार बातचीत हुई।
यह भी पढ़िए...
ट्विशा शर्मा केस भोपाल: CM मोहन यादव कराएंगे CBI जांच! दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
ट्विशा शर्मा मौत मामला: राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, भोपाल में सड़कों पर उतरे पूर्व सैनिक
भोपाल : ट्विशा शर्मा मौत मामले में पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह