Description भोपाल में मंत्रालय कर्मचारी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ₹20 लाख ठगने का सनसनीखेज मामला। आरोपी विजय शंकर मिश्रा ने चुनाव आयोग और महिला बाल विकास विभाग के फर्जी जॉइनिंग लेटर दिए। भोपाल क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

भोपाल में एक बड़े जालसाजी का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने खुद को मंत्रालय का कर्मचारी बताकर कई लोगों से ₹20 लाख की ठगी की है। आरोपी ने पीड़ितों को चुनाव आयोग और महिला बाल विकास विभाग जैसे सरकारी विभागों में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था।
मामले की शुरुआत 6 फरवरी 2024 को हुई, जब मुरैना के अंबाह निवासी किसान राजकुमार सिंह की मुलाकात मंत्रालय के बाहर जालसाज विजय शंकर मिश्रा से हुई। आरोपी विजय शंकर ने राजकुमार सिंह को अपने जाल में फंसा लिया और सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का पक्का भरोसा दिया। पीड़ित राजकुमार सिंह ने अपने परिवार के सात सदस्यों को नौकरी दिलाने के लिए आरोपी को उनके दस्तावेज सौंप दिए। इसके बाद आरोपी ने कई किश्तों में राजकुमार सिंह से करीब 20 लाख रुपए ऐंठ लिए।
जब पीड़ितों द्वारा जल्द नौकरी लगवाने का दबाव बनाया गया, तो आरोपी विजय शंकर मिश्रा ने सातों सदस्यों को फर्जी जॉइनिंग लेटर थमा दिए। ये सभी पत्र चुनाव आयोग और महिला बाल विकास विभाग में नियुक्ति के थे और सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि उन सभी में जॉइनिंग की तारीख समान थी। जब सातों सदस्य इन नियुक्ति पत्रों को लेकर संबंधित विभागों में जॉइनिंग के लिए पहुंचे, तब जाकर उन्हें पता चला कि ये लेटर पूरी तरह से फर्जी हैं। इसके तुरंत बाद, पीड़ितों ने मामले की शिकायत डीजीपी कार्यालय में की।
डीजीपी कार्यालय से जांच भोपाल पुलिस को सौंपी गई। लंबी जांच-पड़ताल के बाद, भोपाल क्राइम ब्रांच ने आरोपी विजय शंकर मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जांच में पता चला कि आरोपी विजय शंकर खुद को मध्य प्रदेश जीडी ऑफिस में पदस्थ बताता था और लोगों पर धौंस जमाने के लिए एक महिला आईएएस अधिकारी को अपनी सगी भाभी होने का दावा करता था। क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई ने सरकारी नौकरी के नाम पर होने वाली जालसाजी के खिलाफ एक कड़ा संदेश दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।