इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र के जैन मंदिर में हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तेलंगाना से 3 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर मूर्तियां बरामद की हैं। पढ़ें पूरी खबर।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
शहर के एरोड्रम क्षेत्र स्थित जैन मंदिर में 3 मई की रात हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात को सुलझाने में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में काफी समय से फरार चल रहे तीन शातिर आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी की गई कुछ बेशकीमती मूर्तियां भी बरामद हुई हैं।
डीसीपी जोन-1 नरेंद्र रावत के निर्देशन में गठित विशेष टीम इस मामले में लगातार सुराग तलाश रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे हैं। वे महाराष्ट्र के कई हिस्सों में छिपते हुए आखिरकार तेलंगाना पहुंचे। पुलिस उनकी लोकेशन को लगातार ट्रेस कर रही थी। जैसे ही सटीक इनपुट मिला, टीम ने तेलंगाना के नांदेड़ क्षेत्र में दबिश देकर लखन, दीपक चौहान और रामबाबू को दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी की गई मूर्तियों और अन्य कीमती सामान को पुलिस से बचाने के लिए जमीन के अंदर गाड़ दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बताए गए स्थान से मूर्तियां सुरक्षित बरामद कर ली हैं। गिरोह से बाकी के सामान की बरामदगी के लिए पूछताछ का दौर जारी है।
इस मामले में पुलिस को शुरुआती कामयाबी 13 मई को मिली थी, जब चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें ललित चौहान, विशाल केवट, ओमप्रकाश चौहान और गीताबाई मकवाना शामिल थे। पकड़े गए आरोपियों में से तीन खरगोन जिले के रहने वाले हैं, जबकि गीताबाई इंदौर के तेजाजी नगर इलाके की निवासी है।
13 मई को पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में पुलिस के सामने अपने फरार साथियों लखन और अन्य के नाम उगले थे। उन्होंने बताया था कि चोरी की बाकी मूर्तियां और कलश इन्हीं फरार आरोपियों के पास हैं, जिसके बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश तेज कर दी थी। दरअसल, मंदिर में हुई यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का हुलिया पहचाना और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने में कामयाब रही। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।