भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में एक पार्क में अलग-अलग धर्म के युवक-युवती को देखकर 'लव जिहाद' की टिप्पणी के संदेह पर हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। आरोपी युवक फैजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और हत्या की धारा जोड़ी जा रही है। जानें क्या है पूरा मामला।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में स्थित एक पार्क में 'लव जिहाद' को लेकर टिप्पणी के संदेह पर हुई चाकूबाजी की घटना ने एक युवक की जान ले ली है। इस मामले में आरोपी मुस्लिम युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ हत्या की धाराएं बढ़ाई जा रही हैं।
गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश तोमर ने बताया कि पिपलानी इलाके का रहने वाला फैजान, जो आईटीआई द्वितीय वर्ष का छात्र है, दो दिन पहले अपनी महिला मित्र के साथ गुलाब उद्यान के पास स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचा था। दोनों एक बेंच पर बैठे बात कर रहे थे।
कुछ देर बाद बरखेड़ा पठानी निवासी श्याम मोरे, जो भेल में ठेका श्रमिक के रूप में काम करता है, अपने दो दोस्तों के साथ पार्क में पहुंचा। तीनों एक अन्य बेंच पर बैठकर आपस में बात करते हुए हंस रहे थे। फैजान को लगा कि वे उसकी महिला मित्र पर फब्तियां कस रहे हैं और 'लव जिहाद' को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं।
इस बात से गुस्साए फैजान ने श्याम को अपने पास बुलाया। जब श्याम उसके पास पहुंचा, तो फैजान ने आपत्ति जताई। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, और इसी दौरान श्याम ने कथित तौर पर फैजान से पूछा कि वह हिंदू लड़की को अपने साथ क्यों लाया है और उसे 'लव जिहाद' के जाल में फंसा रहा है।
यह सुनते ही फैजान आग बबूला हो गया। उसने अपनी जेब में रखे चाकू से श्याम पर जानलेवा हमला कर दिया। जब श्याम के दोस्त उसे बचाने आए, तो फैजान ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीती रात श्याम मोरे की मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी फैजान को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पूर्व में जानलेवा हमला करने का प्रकरण दर्ज किया गया था, लेकिन अब श्याम की मौत के बाद आरोपी फैजान के खिलाफ हत्या की धारा भी बढ़ाई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।