भोपाल के पिपलानी इलाके में सनसनीखेज वारदात! रेप केस की पीड़िता पर उसके पूर्व लिव-इन पार्टनर आकाश गांगल ने एसिड फेंका। पीड़िता मामूली झुलसी, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पूरी खबर पढ़ें।

भोपाल में दहला देने वाली घटना: पिपलानी में रेप पीड़िता पर एसिड अटैक
भोपाल, स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में गुरुवार रात एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। रेप केस की एक पीड़िता पर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने तेजाब से हमला कर दिया। हालांकि, मोटे कपड़े पहने होने के कारण युवती मामूली रूप से झुलसी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पिपलानी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
घटना का विवरण:
एएसआई राजीव मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भेल इलाके की 24 वर्षीय पीड़िता ने कुछ समय पूर्व मिसरोद थाने में अपने पूर्व लिव-इन पार्टनर आकाश गांगल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोपी आकाश इस मामले में कोर्ट से जमानत पर बाहर है और यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।
गुरुवार रात करीब आठ बजे जब पीड़िता सब्जी खरीदने के लिए पैदल बाजार जा रही थी, तभी गणेश मंदिर के पास काले रंग की स्कूटी पर सवार होकर आए आरोपी आकाश ने कांच की बोतल में रखा तेजाब युवती पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि वारदात के समय स्कूटी आकाश का साथी चला रहा था।
आरोपी टाइल्स की दुकान पर करता है काम:
आरोपी आकाश गांगल एक टाइल्स की दुकान पर काम करता है। पुलिस ने देर रात आरोपियों के संभावित ठिकानों और घरों पर दबिश दी, लेकिन दोनों आरोपी फरार मिले।
प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी:
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता ने मोटे कपड़े पहने हुए थे, जिसके कारण तेजाब का अधिक प्रभाव नहीं पड़ा और वह मामूली रूप से झुलसी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस इस हमले को रेप के मामले में चल रही कानूनी प्रक्रिया से जोड़कर देख रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह