भोपाल में राजस्थान साइबर पुलिस की गुप्त कार्रवाई से उपजा विवाद। वसुंधरा राजे वायरल पत्र मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हिरासत को परिजनों ने बताया अपहरण। जानें पूरा कानूनी मामला।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राजस्थान साइबर पुलिस की एक गोपनीय दबिश ने राजनीतिक और कानूनी विवाद खड़ा कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के एक कथित वायरल पत्र से जुड़े मामले में कांग्रेस आईटी सेल के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, इस कार्रवाई के तरीके को लेकर परिजनों ने गंभीर आपत्ति जताई है और इसे नियमों के विरुद्ध बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता मोहम्मद आमिर के अनुसार, उनके भांजे बिलाल खान और उनके साथियों (निखिल व इनाम) को राजस्थान पुलिस का बताकर कुछ लोग साथ ले गए। परिजनों का दावा है कि उन्हें 'कोर्ट ले जाने' का झांसा देकर गुमराह किया गया। आरोप है कि हिरासत में लेने के बाद न तो स्थानीय अदालत में पेशी हुई और न ही नियमानुसार मेडिकल जांच कराई गई। परिवार ने इस पूरी प्रक्रिया को 'अपहरण' करार देते हुए कोहेफिजा थाने में गुहार लगाई है।
यह पूरा मामला राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से सोशल मीडिया पर प्रसारित एक संदिग्ध पत्र से संबंधित है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस पत्र को वायरल करने के तार भोपाल स्थित कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े हैं। इसी मामले में तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के लिए राजस्थान साइबर सेल की टीम भोपाल पहुंची थी।
पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने इस मामले को लेकर प्रशासन को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शिकायत की कॉपी साझा करते हुए कहा कि बिना किसी आधिकारिक सूचना और कानूनी प्रक्रिया के युवाओं को ले जाना संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पुलिस की कार्रवाई वैध थी, तो परिजनों को अंधेरे में क्यों रखा गया? कांग्रेस अब इन कार्यकर्ताओं की सुरक्षित वापसी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।