मैहर में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानों और खाद्य सामग्री की जांच की। मानकों पर खरा नहीं उतरा 20 किलो मावा नष्ट कराया, जबकि लेबलिंग खामी पर 59 पैक जब्त किए।

हाइलाइट्स:
मैहर, स्टार समाचार वेब
दीपावली का बाजार सजने के साथ ही मिठाइयों और खाद्य सामग्री की मांग बढ़ गई है। इसी बीच खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मैहर में जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान मिठाई दुकानों से नमूने लेने के साथ ट्रेन से लाए गए मावे की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में एक बोरे का मावा मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर 20 किलो मावा जब्त कर नष्ट कराया गया। कलेक्टर श्रीमती विदिशा मुखर्जी के निर्देश एवं अभिहित अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने स्टेशन रोड स्थित भवानी बीकानेर स्वीट्स से मिठाइयों के दो नमूने लिए। इसी दौरान ट्रेन से मावा लेकर पहुंचे एक विक्रेता के मावे की रैपिड टेस्टिंग किट से जांच की गई। प्रारंभिक जांच में एक बोरे का परिणाम मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर विभाग ने 20 किलो मावा जब्त कर नष्ट कराया। विस्तृत जांच के लिए मावे के दो नमूने भी लिए गए।
लेबलिंग में खामी 59 पैक जब्त
पारस बिजनेस से श्री गोवर्धन जी कुकिंग मीडियम और 9 एएम मैंगो पिकल के नमूने लिए गए। लेबलिंग संबंधी अनिवार्य प्रावधानों का पालन नहीं मिलने पर कुकिंग मीडियम के 200 एमएल के 54 और 500 एमएल के 5 पैक जब्त किए गए। इसके अलावा न्यू पूजा स्वीट्स से मिठाई का एक और स्टेशन रोड स्थित बीकानेर एक्सप्रेस से मिठाइयों के दो नमूने जांच के लिए लिए गए।
त्योहारी बाजार पर विभाग की नजर
दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण और जांच अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है। अनियमितता मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि त्योहार के दौरान बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर निगरानी कितनी प्रभावी रहती है, यह आने वाले दिनों में सामने आएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से भी मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता एवं पैकेजिंग पर ध्यान देने की अपील की है।

सतना नगर निगम में आरटीआई से मस्टरकर्मियों की तैनाती को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। सफाईकर्मी दूसरी शाखाओं और कार्यालयों में काम कर रहे हैं। वेतन पर सालाना 17.58 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
मैहर के लटागांव में पुरानी रंजिश के चलते धनीराम कोल की पत्थर से हत्या करने वाले सुशील कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया। प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड सुनाया।
सतना के परसमनिया में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रशासन ने जनसुनवाई की। उचेहरा की 3905 लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में से 3150 का निराकरण किया गया, जबकि 755 शिकायतें अब भी लंबित हैं।
सतना में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत खोवा मंडी के पास नया आयुष विंग बनकर तैयार हुआ। अस्पताल से दूरी के कारण मरीजों को आयुर्वेद और एलोपैथी उपचार के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ेगा।
सतना के मझगवां भट्टा में कृषि भूमि पर कथित अवैध प्लॉटिंग की शिकायतों के बावजूद पटवारी रिपोर्ट में अतिक्रमण नहीं मिला। एसडीएम के जांच निर्देश, विक्रय पत्र और न्यायालय के स्थगन आदेश जांच के दायरे में हैं।
मैहर में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानों और खाद्य सामग्री की जांच की। मानकों पर खरा नहीं उतरा 20 किलो मावा नष्ट कराया, जबकि लेबलिंग खामी पर 59 पैक जब्त किए।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) भर्ती प्रक्रिया में लिपिकीय कर्मचारियों को मिलने वाले 10 प्रतिशत विभागीय पदोन्नति कोटे को असंवैधानिक घोषित करते हुए रद्द कर दिया है।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के थाना दमुआ थाना अंतर्गत बालाघाट से इंदौर जाने वाली बस क्र. एमपी 09 एटी 0059 जो बस का ब्रेक फेल होने के कारण दमुआ झिरीघाट में टकरा गई। जहां बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 30.18 करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में ईडी ने सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी की 5.37 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं। जानें पूरा मामला विस्तार से।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह