भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।

भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट के हाई-प्रोफाइल मामले में FIR और निलंबन के बाद तत्कालीन टीआई राजन सिंह अहिरवार ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह बहुत कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन अभी हालात ऐसे नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि "सत्य हमेशा सूर्य के समान होता है, बादल कितने भी घने हों, एक दिन छंटेंगे।" राजन सिंह के मुताबिक, सही समय आने पर तथ्यों और सबूतों के आधार पर पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।
अपने वीडियो संदेश में निलंबित टीआई ने एक महिला पुलिस अधिकारी पर मानसिक तनाव देने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण से उस महिला अधिकारी को दूर रखा जाना चाहिए। राजन सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी भी गलत काम या आपराधिक गतिविधि के लिए निलंबित नहीं किया गया है। उनके करियर में पहले कभी ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने भरोसा जताया कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर खुद सही फैसला लेंगे।
राजन सिंह अहिरवार ने जहांगीराबाद थाने में अपने पुराने कार्यकाल को याद करते हुए क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वहां के लोगों ने उन्हें हमेशा भरपूर सहयोग और अपनापन दिया। उनके अनुसार, उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान इलाके में गुंडागर्दी, जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए थे।
यह पूरा विवाद अधिवक्ता राकेश रावल की शिकायत के बाद शुरू हुआ, जिसमें टीआई राजन सिंह अहिरवार समेत तीन पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज की गई थी। मंगलवार रात को हुए विवाद के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में वकीलों ने जिला अदालत के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और कोर्ट चौराहे पर चक्काजाम कर दिया।
देर रात एफआईआर दर्ज होने के बाद वकीलों ने अपना आंदोलन समाप्त किया। पुलिस प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए टीआई राजन सिंह अहिरवार के अलावा आरक्षक यश लखेरा और आरक्षक रामस्वरूप को भी निलंबित कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने अधिवक्ता राकेश रावल के खिलाफ भी शासकीय कार्य में बाधा डालने, अभद्रता करने और मारपीट के आरोप में क्रॉस केस दर्ज किया है।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह