इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लसूड़िया थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में युवक-युवतियों के बीच हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने MD ड्रग्स के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 55 ग्राम से अधिक MD ड्रग्स बरामद करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसीपी पराग सैनी के अनुसार, लसूड़िया पुलिस को निरंजनपुर स्थित एक फ्लैट में कुछ युवक-युवतियों के बीच विवाद होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों की छानबीन की, तो उनके पास से अवैध MD ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने मौके से हर्ष शर्मा (40), रूपाली रावल (25) और रानी कौशल (33) को तुरंत हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने यह MD ड्रग्स शहजाद चौधरी (निवासी मालवीय नगर) और मोहम्मद सद्दाम (निवासी कृष्ण बाग कॉलोनी) से ली थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहजाद और सद्दाम को भी गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ में मुख्य सप्लायर का सुराग हाथ लगा, जो राजस्थान से ड्रग्स की तस्करी करता था।
शहजाद और सद्दाम ने पुलिस को जानकारी दी कि वे राजस्थान के झालावाड़ जिले के बड़ोद निवासी शेख अनस से MD ड्रग्स मंगवाते थे। इस सुराग पर काम करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के जरिए अनस से संपर्क साधा और उसे डील के बहाने इंदौर बुलाकर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी अनस पहले भी इंदौर के कई लोगों को MD ड्रग्स सप्लाई कर चुका है।
इस कार्रवाई का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी शेख अनस का महज 4 दिन बाद चंदन नगर में निकाह होने वाला था। उसके घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, तभी पुलिस ने उसे ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह खंगालने में जुटी है कि अनस ने इंदौर में किन-किन अन्य लोगों को ड्रग्स सप्लाई की है और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।
पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इनमें से रूपाली रावल के खिलाफ खजराना थाने में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और NDPS एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, शहजाद चौधरी और मोहम्मद सद्दाम के खिलाफ भी लसूड़िया और खजराना थानों में पुराने अपराध दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में गोवर्धन पूजा कर गौ माता की सेवा का संदेश दिया। साथ ही, सिंहस्थ महाकुंभ में आने वाले 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए चल रहे विकास कार्यों और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने एलटीटी और पुणे से दानापुर व गोरखपुर के लिए 3 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए इटारसी, भोपाल और बीना का पूरा शेड्यूल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोटी दीपावली पर ओरछा के प्रसिद्ध श्रीरामराजा सरकार मंदिर में दर्शन किए। ओरछा में ₹126.96 करोड़ की लागत से बन रहे श्रीरामराजा लोक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में दीपदान किया और ₹81.17 करोड़ की फोरलेन सड़क का भूमि पूजन किया। ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में वनवासी राम लोक का निर्माण होगा।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 329 दिन की देरी से अपील दायर करने पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएमएचओ और ओआईसी पर 3 लाख रुपए की कॉस्ट लगाई है। जानिए पूरा मामला।
भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय कलरी देवी की गला घोंटकर हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।