सतना के बिरहुली रेलवे ओवरब्रिज की निर्माण देरी से नाराज ग्रामीणों ने रेल रोको आंदोलन किया। प्रशासन ने वार्ता के बाद 31 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा कर पुल जनता को समर्पित करने का आश्वासन दिया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
लगभग चार वर्षों से अधूरे पड़े बिरहुली रेलवे ओवरब्रिज को लेकर आखिरकार जनता का सब्र टूट गया। सोमवार को बिरहुली रेलवे फाटक पर क्षेत्रवासियों ने गांधीवादी तरीके से रेल रोको आंदोलन कर प्रशासन और निर्माण एजेंसियों की कार्यशैली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। समाजसेवी राजेश दुबे के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। बताया जाता है कि आंदोलन के दबाव में प्रशासन को झुकना पड़ा और 31 जुलाई तक ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कर जनता को समर्पित करने का लिखित आश्वासन देना पड़ा। बताया गया कि रेलवे का पार्ट लगभग 95 प्रतिशत पूर्ण हो गया है जबकि रोड पार्ट का काम 30 प्रतिशत शेष है।
घंटे भर चला प्रदर्शन
बताया जाता है कि धरना- प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू हुआ था, जो दोपहर 12 बजे तक चला। आंदोलनकारी निर्माणाधीन पुल के पास बैठकर नारेबाजी की। आंदोलन के दौरान समाजसेवी राजेश दुबे ने प्रशासन और निर्माण एजेंसियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता पिछले चार वर्षों से सिर्फ आश्वासन सुन रही है, लेकिन धरातल पर काम की गति बेहद धीमी रही है।
आरपीएफ-जीआरपी समेत आधा सैकड़ा पुलिस बल था तैनात
आंदोलन की गंभीर स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में आरपीएफ- जीआरपी समेत आधा सैकड़ा पुलिस बल तैनात था। जानकारी के अनुसार आरपीएफ के 27 तो जीआरपी के 10 जवान मौजूद थे, वहीं कोतवाली एवं सिविल लाइन थाने से बाकी बल तैनात किया था क्यौंकि इस बीच कोई अफरा-तफरी का माहौल निर्मित न हो सके।
हो रही दुर्घटनाएं, लगाना पड़ रहा चक्कर
सतना, कोटर, बिरसिंहपुर और सेमरिया को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पिछले चार वर्षों से अधूरा पड़ा है। इससे प्रतिदिन हजारों लोगों को जर्जर डायवर्सन रोड से आवागमन करना पड़ रहा है। बारिश और खराब सड़क की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। वहीं लगभग 8 से 10 किमी का बेवजह का लम्बा चक्कर लगाने के लिए आम जनता मजबूर है।
वार्तालाप के बाद थमा आंदोलन
आंदोलन कारियों को समझाइस देने व उनकी समस्याओं को सुनने के लिए एसडीएम राहुल सिलड़िया, नगर पुलिस अधीक्षक डी.पी. सिंह चौहान और रेलवे सुरक्षा बल के असिसटेंट कमांडेट अशोक कुमार, आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव, जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज, कोलगवां टीआई सुदीप सोनी एवं सिविल लाइन टीआई योगेन्द्र सिंह परिहार, रेलवे के सहायक मंडल अभियंता राशिद खान, पीडब्ल्यूडी उपयंत्री नरेन्द्र ताम्रकार एवं अन्य अधिकारी शामिल रहे।
प्रदर्शन में ये रहे शामिल
आंदोलन में बिरहुली सरपंच रामबहादुर सिंह, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर तिवारी, पवन पांडेय, कुलभूषण पांडेय, राजकरण पांडेय, देवेंद्र पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय, विनीत शुक्ला, अर्जुन सिंह, साधु पयाशी, पुष्पराज मिश्रा, अनुज चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने कहा कि अगर अब तय लक्ष्य में काम पूर्ण नहीं होगा तो एक बड़ा जनांदोलन किया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।