आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है। जानें क्या हैं यौन शोषण और अवैध कब्जे के आरोप और क्या है पूरा मामला।

रतलाम/आलोट। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आलोट (रतलाम) से भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के खिलाफ कड़ा कानूनी कदम उठाया। विधायक ने अपने वकील के माध्यम से रीना बोरासी को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। यह विवाद रीना बोरासी द्वारा मीडिया में दिए गए उन बयानों के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने विधायक पर यौन शोषण और अवैध कब्जे जैसे संगीन आरोप लगाए थे।
हाल ही में रीना बोरासी ने भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया था कि विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय एक महिला का यौन शोषण कर रहे हैं और उसकी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि उनके पास इस संबंध में एफिडेविट और ठोस सबूत मौजूद हैं।
विधायक डॉ. मालवीय ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। नोटिस में कहा गया है कि:
वे एक उच्च शिक्षित जनप्रतिनिधि हैं और समाज में उनकी गहरी प्रतिष्ठा है।
रीना बोरासी ने केवल चुनावी रंजिश और राजनीतिक द्वेष के चलते बिना किसी प्रमाण के ये झूठे आरोप लगाए हैं।
विधायक ने एक स्थानीय चैनल 'पृथ्वीचक्र' को भी लीगल नोटिस भेजा है, जिसने इस इंटरव्यू को प्रसारित किया था।
एडवोकेट शेखर श्रीवास्तव के माध्यम से भेजे गए इस नोटिस में रीना बोरासी को 7 दिन का समय दिया गया है। इस अवधि के भीतर उन्हें उन सभी दस्तावेजों और साक्ष्यों की प्रमाणित प्रतियां पेश करनी होंगी, जिनके आधार पर उन्होंने आरोप लगाए थे। यदि वे प्रमाण देने में विफल रहती हैं, तो विधायक की ओर से 10 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का दीवानी मामला और आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।