सतना में भाजपा के जिला प्रशिक्षण शिविरों में मोबाइल बैन रहेगा, सत्रों के बाद टेस्ट अनिवार्य, 36 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण, अनुपस्थित रहने पर पद पर संकट, एकाग्रता और अनुशासन बढ़ाने की नई पहल

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
अभी तक अक्सर देखा जाता था कि परीक्षाआें में मोबाइल प्रतिबंधित रहता था लेकिन अब राजनीतिक दल भी अपनी बैठकों और प्रशिक्षण शिविरों में इसे बैन करने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत भारतीय जनता पार्टी अपने जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविरों से करने जा रही है। इसके लिए प्रशिक्षण स्थलों पर मोबाइल बाक्स रखे जाएंगे। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले दीनदयाल प्रशिक्षण शिविरों के दौरान चलने वाले सत्रों के बाद कार्यकर्ताओं का टेस्ट भी होगा।
इस टेस्ट के जरिए पार्टी यह देखेगी कि दो दिनों तक चले 12 सत्रों के दौरान नेताओं- कार्यकर्ताओं ने क्या सुना और क्या समझा? वे सत्रों को कितनी एकाग्रता से ले रहे थे? दरअसल, भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और वर्तमान चुनौतियों से अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करने जा रही है। यह प्रशिक्षण शिविर 31 मई तक आयोजित होंगे जिसमें मंत्री- सांसद से लेकर मंडल प्रभारी तक शामिल होंगे।
बनेगा काउंटर, जारी होगा टोकन नंबर
जिला प्रशिक्षण वर्गों में शामिल होने वाले नेताओं के मोबाइल परीक्षाओं की तरह पहले ही जमा करा लिए जाएंगे। इसके लिए प्रशिक्षण स्थल पर एक मोबाइल काउंटर बना होगा। जहां एक टोकन नंबर देकर मोबाइल जमा करा लिया जाएगा। इस पहल के पीछे तर्क यहां दिया जा रहा है कि प्रशिक्षण वर्ग के समय यदि नेताओं के पास मोबाइल होगा तो उनका ध्यान प्रशिक्षण में कम मोबाइल चलाने में ज्यादा होगा।
मंत्री हो या सांसद प्रशिक्षण स्थल में ही गुजारनी होगी रात
जिला स्तरीय प्रशिक्षण के लिए पार्टी ने एक अपेक्षित श्रेणी तय की है। इस श्रेणी में मंत्री से लेकर सांसद तक शामिल हैं। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण में एक रात सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण स्थल पर ही गुजारनी होगी। चाहे वे मंत्री -सांसद हों या पदाधिकारी। जिला स्तरीय प्रशिक्षण के लिए जो अपेक्षित श्रेणी बनाई गई है उसमें जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल प्रभारी, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर एवं नगर पालिका अध्यक्ष, प्रकोष्ठ एवं मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी (जिले में रहने वाले) जिला स्तरीय अन्य दलों से आए हुए कार्यकर्ता, राष्टÑीय एवं प्रदेश समिति के जिले में रहने वाले सदस्य, स्थानीय स्तर पर जिले की टोली कुछ अन्य नाम निर्धारित कर सकती है।
चेक किया जाएगा क्या सीखा
प्रशिक्षण वर्ग के बाद नेताओं को पोस्ट टेस्ट देना होगा। यानी प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने क्या सीखा, उनको क्या जानकारी मिली, उन्हें किस सत्र में बताई गई कौन सी बात याद रही। प्रशिक्षण के बाद होने वाली परीक्षा में प्रशिक्षण में बताई गई जानकारी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। ये वैकल्पिक प्रश्न होंगे जिनके उत्तर मोबाइल में संगठन एप में दिए जा सकेगें। इसके पीछे की पार्टी की मंशा यह देखने की है कि प्रशिक्षण सत्रों को नेताओं ने कितनी एकाग्रता से सुना।
अनुपस्थित रहे तो गवां सकते हैं पद
भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण शिविरों को लेकर कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रशिक्षण शिविरों के लिए जो अपेक्षित श्रेणी तय की गई है उस श्रेणी के पदाधिकारी यदि प्रशिक्षण शिविर से गायब रहते हैं तो उनके पद पर भी संकट खड़ा हो सकता है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर (वर्ग) में मोबाइल पूरी तरह से बैन रहेगा। इस प्रशिक्षण शिविर के लिए अपेक्षित श्रेणी के नेताओं का 36 घंटे (सुबह 10 बजे से अगले दिन शाम तक) का प्रशिक्षण चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान चले 12 सत्रों में जिन विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा उससे जुड़ी विषयों को लेकर प्रशिक्षणार्थियों का टेस्ट भी होगा। दो दिनों के इस सत्र में प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षणार्थियों को रात्रि गुजारना अनिवार्य होगा अन्यथा प्रशिक्षण पूर्ण नहीं माना जाएगा।
योगेश ताम्रकार, प्रशिक्षण प्रभारी रीवा संभाग

मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।
सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए भोपाल पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण के पांचवें दिन अधिकारियों को तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल, सोशल मीडिया और सुरक्षा योजना की विशेष ट्रेनिंग दी गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह