चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में हुई महिला और उसके चार बच्चों की सामूहिक हत्या मामले में न्यायालय ने मुख्य आरोपी अवधेश यादव को फांसी और उसकी पत्नी मंटू देवी उर्फ कुसुम कली को उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों पर 2.2 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

हाइलाइट्स
चित्रकूट, स्टार समाचार वेब
चार मासूम बच्चों और उनकी मां का बेरहमी से कत्ल करने वाले हत्यारोपी को न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है, साथ ही इस मामले में हत्यारोपी की पत्नी को भी साजिश रचने और नृशंस हत्याकाण्ड में शामिल होने के चलते आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्योरोपी पति-पत्नी को अर्थदंड से भी दण्डित किया गया है।
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्यामसुंदर मिश्रा, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अजय सिंह व सनत कुमार मिश्रा ने बताया कि राजापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमान गांव के बाहर बीती 25 अप्रैल 2017 को कछुआ नाले में दो लड़कियों, वहां से दो किलो मीटर दूर सड़क किनारे एक बालक और एक बालिका का शव बोरी में भरा हुआ बरामद किया गया था। इसके दूसरे दिन एक महिला का शव भी बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि शवों की शिनाख्त में मृतका महिला की पहचान बिहार के पटना जिले की माधवपुर निवासी लालमुनि देवी उर्फ रीना देवी पत्नी सत्यानंद के रूप में हुई थी। साथ ही मृतक बच्चे रीता, संगीता, गीता व किशुन उसकी संतानें थी। बताया कि मृतका का पति सत्यानंद विक्षिप्त होकर घटना से दो साल पहले कहीं चला गया था। इस दौरान मृतका लालमुनि राजापुर थाना क्षेत्र के अतंर्गत अमवा गांव के निवासी अवधेश यादव के संपर्क में आ गई और दोनों लोग एक साथ रहने लगे थे। इसके बाद लालमुनि ने अवधेश पर बच्चों के साथ गांव चलकर रहने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी। इसके चलते अवधेश ने अपनी पत्नी मंटू देवी उर्फ कुसुम कली के साथ मिलकर लालमुनि को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया। इसके बाद अवधेश लालमुनि और उसके बच्चों को लेकर राजापुर आया। राजापुर से 23 अप्रैल 2017 को रात्रि में वह लालमुनि, उसकी बेटी संगीता, रीता, गीता व पुत्र किशुन को अमान गांव ले आया और यहां पत्नी के साथ मिलकर रात में सोते समय सभी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद बाइक से मृतकों के शव ले जाकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए। पुलिस की कई टीमों ने मिलकर इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया था। इसके चलते तत्कालीन पुलिस उपमहानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत भी किया था। न्यायालय में पुलिस ने हत्यारोपी पति-पत्नी के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया था। बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश अनुराग कुरील ने इस मामले में निर्णय सुनाया। जिसमें दोष सिद्ध होने पर आरोपी अवधेश यादव को फांसी व उसकी पत्नी मंटू देवी उर्फ कुसुम कली को आजीवन करावास की सजा सुनाई गई। इसके साथ ही हत्यारोपी पति-पत्नी को 2,20,000 रुपये के अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया।
ऐतिहासिक रीवा राजवंश के महाराज पुष्पराज सिंह और युवराज दिव्यराज सिंह सिरोंज के महालक्ष्मी महायज्ञ में शामिल हुए। बघेल समाज ने भव्य स्वागत कर तलवार और गदा भेंट की। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक में PM मोदी की राष्ट्रहित अपील, प्रदेश में गेहूं उपार्जन के रिकॉर्ड और 1763 करोड़ की नई सड़क परियोजनाओं की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने मध्य प्रदेश के विकास के लिए ₹29,540 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसमें पेंशन, सड़क निर्माण और बुदनी मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
इंदौर के द्वारकापुरी में जींस पहनने को लेकर हुए विवाद के बाद 22 साल की गौरी ने सुसाइड कर लिया। मायके पक्ष ने पति और सास पर प्रताड़ना और धोखे के आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश में आरटीओ चेक पोस्ट दोबारा शुरू करने के अपने ही आदेश पर स्टे दे दिया है। ट्रांसपोर्टर्स और सरकार दोनों ही चेक पोस्ट बंद रखने के पक्ष में हैं। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
रीवा स्वास्थ्य विभाग में लोकल पर्चेज के नाम पर लाखों की दवा खरीदी और भुगतान को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। शिकायत कलेक्टर और कमिश्नर तक पहुंचने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई और जांच आगे नहीं बढ़ सकी।
रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में बीएड और एमएड परीक्षाओं के लिए एक ही समिति से संचालित कॉलेजों को आपस में परीक्षा केन्द्र बनाए जाने पर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि इससे नकल और नियम उल्लंघन को बढ़ावा मिलेगा।
भोपाल के रविंद्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 101 जांबाज पुलिसकर्मियों को रूस्तमजी अवॉर्ड से सम्मानित किया। जानें 2026 की नई पुलिस भर्ती और आवास योजना के बारे में।
रीवा और मऊगंज में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली ट्रिपिंग और कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मर और केबल जल रहे हैं, जबकि शिकायतों के निराकरण में घंटों लग रहे हैं।
सीधी जिले के खम्हरिया गांव में बांस के पेड़ पर लाल कपड़े की पोटली में मासूम का नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसे तंत्र-मंत्र से जोड़ते हुए पुलिस से मामले की गंभीर जांच और कार्रवाई की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह