मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 'स्कूल चले हम' अभियान के तहत छात्राओं से भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा की और अत्याधुनिक खगोलीय प्रयोगशाला का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , बड़ा गणपति की प्रयोगशाला का अवलोकन किया।
स्कूल चले अभियान से जुड़े सीएम
मोहन यादव ने छात्राओं से किया संवाद
नवाचारी प्रयासों का सराहा सीएम ने
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के बड़ा गणपति स्थित 'शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय' में 'स्कूल चले हम' अभियान में छात्राओं से सीधा संवाद किया। सीएम ने विद्यालय में स्थापित अत्याधुनिक 'स्पार्क एस्ट्रोनॉमी' प्रयोगशाला और स्मार्ट कक्षाओं का निरीक्षण कर बालिकाओं के नवाचारी प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्राओं से उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में पूछा। बालिकाओं ने भी उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों और देश-समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के वैज्ञानिक कौशल की प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने की प्रेरणा दी।

विद्यालय में स्थापित स्पेस-थीम पर आधारित 'स्पार्क एस्ट्रोनॉमी' लैब मुख्यमंत्री के आकर्षण का केंद्र रही। छात्राओं ने मुख्यमंत्री को खगोलीय उपकरणों, दूरबीन, नक्षत्रों की ट्रैकिंग प्रणाली, रॉकेट मॉडल्स और सैटेलाइट मॉडल्स के बारे में विस्तार से समझाया। प्रयोगशाला में चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण, जल चक्र और ज्वालामुखी जैसी प्राकृतिक प्रक्रियाओं को दर्शाने वाले जीवंत मॉडल्स देखकर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्राची जैन, वंशिका प्रजापत और गौरवी पहारिया सहित अन्य छात्राओं ने अपने वैज्ञानिक मॉडल्स का बखूबी प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार शासकीय विद्यालयों को आधुनिक बनाने और बेटियों को विज्ञान व तकनीकी क्षेत्र में हर संभव अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यालयों में ऐसी प्रयोगशालाओं का होना बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। सरकार स्मार्ट कक्षाओं और नवाचारों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर सुविधाएं बढ़ा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।
सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए भोपाल पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण के पांचवें दिन अधिकारियों को तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल, सोशल मीडिया और सुरक्षा योजना की विशेष ट्रेनिंग दी गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।