रीवा जिले के त्योंथर में एक महिला ने कोलोडियन बेबी को जन्म दिया, जिसके आंख, नाक और कान नहीं हैं। बच्चा दुर्लभ हर्लीक्विन इचथियोसिस बीमारी से पीड़ित है। वर्तमान में गांधी मेमोरियल अस्पताल में उसका गहन इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार ऐसे केस लाखों में एक होते हैं।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिले के त्योंथर क्षेत्र में एक प्रसूता ने कोलोडियन मेल बेबी को जन्म दिया है। जिसके आंख, कान व नाक अदृश्य हैं। बच्चे के जन्म के तत्काल बाद स्थानीय चिकित्सकों ने उसे गांधी मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां गहन चिकित्सा ईकाई में उपचार उपचार चल रहा है। शिशु रोग विशेषज्ञों ने बताया कि इस तरह के बच्चे का जन्म लाखों में एक होता है। बच्चे की शक्ल एलियन की तरह है।
बताया गया है कि त्योंथर क्षेत्र के रायपुर सोनौरी अंतर्गत ग्राम ढखरा निवासी प्रियंका पटेल नाम की महिला को प्रसव पीड़ा के कारण मंगलवार की शाम परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकघाट में भर्ती कराया था। बुधवार की तड़के प्रसूता ने एक अनोखी शक्ल के बच्चे को जन्म दिया। नवजात के चेहरे पर केवल मुह दिखाई दे रहा है, जबकि आंख, नाक व कान नजर नहीं आ रहे हैं। जिसे देख कर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक भी हैरानी में पड़ गये। तत्काल ही 108 एम्बुलेंस की मदद से नवजात को गांधी मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर चिकित्सकों ने बच्चे की जांच किया और उसे गहन शिशु ईकाई में भर्ती कर दिया।
8 माह में हुआ प्रसव
प्रसूता की सास शांति देवी पटेल ने बताया कि प्रियंका करीब आठ माह की गर्भवती थी। ऐसे में मंगलवार की शाम उसे दर्द उठा, जिसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्रसूता की नार्मल डिलिवरी हुई। लेकिन बच्चा पूरी तरह से विकसित नहीं है। उसके शरीर के त्वचा में दरारें हैं। चेहरा पूरी तरह से सफेद स्किन से कवर है। बच्चा केवल रो रहा है, उसकी आंख, कान व नाक नजर नहीं आ रहे हैं।
लगातार कराती रही जांच
परिजनों ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उन्होंने लगातार महिला का चेकअप भी कराया है। इस बीच अल्ट्रासाउंड समेत ब्लड टेस्ट कई बार हुये हैं। हाल ही में दो दिन पूर्व भी महिला का अल्ट्रासाउंड कराया गया था। जिसे देख कर चिकित्सकों ने सितंबर माह की डिलिवरी डेट दिया था। साथ ही बताया था कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है।
हर्लीक्विन इचथियोसिस बीमारी से ग्रसित है नवजात
गांधी मेमोरियल अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई के डॉ. नवीन कुमार मिश्रा ने बताया की नजवात अनुवांसिक बीमारी से ग्रसित है। इस बीमारी मे दोनों ही पैरेंट्स कॅरियर होते है। जिसके चलते वो बीमारी गर्भ मे पल रहे बच्चे को हो जाती है। यह लाइलाज बीमारी है। जिसके चलते बच्चे को स्किन फिशर हो जाती है और स्किन फट जाती है। चेहरा पूरा डिफेक्टिव हो जाता है और आंख की पुतलियां बाहर आ जाती है। इस बीमारी मे बचने की संभावना बहुत ही कम होती है। इस बीमारी को हर्लीक्विन इचथियोसिस कहते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।