सतना में किसानों को खाद की किल्लत से राहत दिलाने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कलेक्टर से मुलाकात की। उन्होंने 7 दिन में व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी और कहा कि समस्या हल न होने पर वे सड़कों पर उतरेंगे। साथ ही एफआईआर वापस लेने और जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्रता की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग भी की।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
खाद की किल्लत से परेशान किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा लम्बे समय बाद एक्शन में आ गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस से एक प्रतिनिधि मंडल के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खाद की समस्या समेत क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर उनसे चर्चा की। इस दौरान विधायक ने कलेक्टर को व्यवस्था सुधारने के लिए 7 दिनों का समय देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर व्यवस्थाएं सुधार लें अन्यथा उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ेगा। प्रतिनिधि मंडल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कलेक्टर से जानना चाहा कि आखिर जिले में खाद की समस्या क्यों हो रही है। उन्होंने इस दौरान नागौद में आंदोलनरत किसानों के खिलाफ की गई एफआईआर को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि देश के अन्नदाता को भविष्य में खाद के लिए धरना- प्रदर्शन व आन्दोलन न करना पड़े, इसकी व्यवस्था की जाए।
जिपं सदस्य के साथ अभद्रता का मामला भी उठाया
बीते दिनों जिला पंचायत सदस्य विमला कोल के साथ कुलगढ़ी स्वास्थ्य केन्द्र में की गई अभद्रता का मुद्दा भी विधायक ने कलेक्टर के सामने उठाया। बताया जाता है कि इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का बर्ताव दोबारा न हो इस पर ध्यान देने की बात कही।
एक सप्ताह में निपटेगा रौड़ का मामला
इस दौरान ग्राम पंचायत रौड़ में सचिव द्वारा सरपंच को परेशान किए जाने का मामला कलेक्टर के संज्ञान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा ने लाया, जिस पर उन्होंने तत्काल सीईओ जिला पंचायत से चर्चा कर इस मामले का समाधान एक सप्ताह में करने की बात कही।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के साथ रितेश त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य विमला कोल, वरुण गुर्जर, मिथलेश सिंह, रमेश द्विवेदी, बालेश त्रिपाठी, केके कुशवाहा, केपी पाल, विक्रांत त्रिपाठी एवं मयंक द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।