संविधान दिवस पर सतना में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन और शपथ होगी। वक्ताओं ने न्याय, समानता, स्वतंत्रता और जवाबदेही को व्यवहार में उतारने पर जोर दिया। युवा संवाद में संवैधानिक मूल्यों का संदेश दिया गया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
आज 26 नवंबर को संविधान दिवस पर जिलेभर में आयोजन होंगे। शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन और संविधान रक्षा की शपथ ली जाएगी। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई जाएगी। लेकिन सवाल है कि संविधान की रक्षा की शपथ लेने वाले लोग और संस्थाएं उसके आदर्शों को व्यवहार और कार्यप्रणाली में कितना उतार रहे हैं? क्या समानता केवल संवैधानिक अधिकार है या प्रत्येक नागरिक को इसका वास्तविक अनुभव भी हो रहा है? 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान अंगीकृत किया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। संविधान ने मौलिक अधिकारों के साथ नागरिकों के कर्तव्य भी निर्धारित किए। इसकी मूल भावना जाति, धर्म, भाषा और आर्थिक स्थिति से परे समानता, न्याय और मानवीय गरिमा सुनिश्चित करना है। इसलिए संविधान दिवस औपचारिक आयोजन के साथ सामाजिक व्यवहार और संस्थागत जवाबदेही पर आत्ममंथन का अवसर भी है।
साधनों और संस्थानों में समान अधिकार जितने जरूरी हैं, उतना ही आवश्यक समान उत्तरदायित्व और कर्तव्यबोध भी है। भेदभाव संविधान की मूल अवधारणा और लोकतंत्र की पराकाष्ठा को खत्म करता है। संविधान की मूल अवधारणा को बचाकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। अधिकारों के साथ समान कर्तव्यबोध भी व्यवहार में दिखाई देना चाहिए।
सुनील शर्मा, अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ
भारतीय संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि न्यायपूर्ण और समरस भारत के निर्माण का संकल्प है। यह लोकतंत्र की आधारशिला, राष्ट्रीय एकता का सूत्र और प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्ण जीवन की संवैधानिक गारंटी प्रदान करता है। राजनीतिक लोकतंत्र तभी स्थायी होगा, जब सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र भी मजबूत होगा। नागरिकों को संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति प्रतिबद्ध रहना चाहिए।
पं. भगवती प्रसाद पाण्डेय, जिलाध्यक्ष, भाजपा
संविधान के न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्य तभी सार्थक होंगे, जब प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष और समयबद्ध न्याय मिले। मुकदमों का वर्षों तक लंबित रहना, अदालतों पर बढ़ता बोझ और प्रक्रियात्मक जटिलताएं आम आदमी के लिए न्याय की राह कठिन बना रही हैं। न्यायपालिका की स्वतंत्रता जरूरी है, लेकिन इसका अर्थ जवाबदेही से छूट नहीं है। लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण, पारदर्शिता और गरीबों को सुलभ कानूनी सहायता मिलनी चाहिए।
दीपक तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, अखिल भारत हिंदू महासभा
युवाओं को बताया संविधान का महत्व
प्रधानमंत्री कॉलेज आॅफ एक्सीलेंस, शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर विकसित भारत युवा संवाद का विशेष संस्करण आयोजित किया गया। इसमें डॉ. अखिलेश मणि त्रिपाठी ने संविधान को लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार बताते हुए युवाओं से समानता, न्याय और संवैधानिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यूथ आइकॉन रचित मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत का अर्थ अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ और प्रत्येक नागरिक को समान अवसर व सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।
खेल क्षेत्र से जया तिवारी ने युवाओं को खेल संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में संवैधानिक जागरूकता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी का संदेश दिया गया।

मध्यप्रदेश सरकार आर्थिक विकास और अधोसंरचना निर्माण के लिए 1 दिसंबर-2026 को 1,500 करोड़ रुपए का बाजार से कर्ज लेगी। भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से मिलने वाला यह कर्ज 500-500 करोड़ की तीन समान किस्तों में लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने नीट-पीजी प्रवेश में सेवारत डॉक्टरों को खुली श्रेणी की मेरिट में शामिल करने व अतिरिक्त अंक देने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। जानें 30% आरक्षण और प्रोत्साहन अंकों पर कोर्ट का पूरा फैसला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भैरूंदा में 536.23 करोड़ रुपये की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस योजना से बुधनी के 76 गांवों के 8 हजार से अधिक किसानों की 30,091 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही सीहोर को 577.67 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच विवाद तेज हो गया है। मंडला मेडिकल कॉलेज और आदिवासी विकास के मुद्दों पर दोनों आमने-सामने हैं।
2029 लोकसभा चुनाव के टिकट पर दिए बयान से मचे बवाल के बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर सफाई दी। उन्होंने मोहन यादव सरकार और शराब नीति पर भी अपनी बात रखी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को नोटिस जारी कर पूछताछ करेगी।
नागरिक आपूर्ति निगम के रीवा कार्यालय पर चुनिंदा राइस मिलर्स को धान आवंटित करने के आरोप लगे हैं। विंध्य राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अवकाश के दिन जारी चालानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रीवा नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर ब्रह्मा, धुंआ और ड्रिंक्स एंड डाइन रूफटॉप रेस्टोरेंट के किचन सील किए। कार्रवाई में छह गैस सिलेंडर जब्त हुए, आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।
सीधी के कहनुआ पहाड़ के पास शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बड़ेसर निवासी 55 वर्षीय मनसुखलाल प्रजापति की मौत हुई, पांच लोग सुरक्षित बच गए।
पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में निर्माणाधीन पेप्टेक जेपी पैराडाइज मॉल पर पार्षद ने भवन अनुमति में अनियमितताओं के आरोप लगाए। कलेक्टर से निर्माण रोकने, अनुज्ञा निरस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह