देवास में 'बंटी-बबली' की जोड़ी ने सोशल मीडिया रील देखकर फर्जी पेमेंट ऐप से दो दुकानदारों को ₹25,200 का चूना लगाया। सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपितों से टीवी और आभूषण जब्त। जानें कैसे हुई यह ठगी।

देवास. स्टार समाचार वेब
सोशल मीडिया के बढ़ते चलन के साथ ही अपराध के नए तरीके भी सामने आ रहे हैं। देवास शहर में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक युवक-युवती की 'बंटी-बबली' जोड़ी ने मोबाइल पर रील देखकर फर्जी पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करना सीखा और दो दुकानदारों को ठग लिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह जोड़ी पुलिस की गिरफ्त में आ गई।
पुलिस कप्तान पुनीत गेहलोद ने बुधवार को इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र में दिलीप सोनी की रत्नराज ज्वैलरी दुकान पर शाम करीब 6 बजे युवक-युवती ने चांदी की पायल और अंगूठियां खरीदीं, जिनकी कीमत ₹6,700 थी। उन्होंने PhonePe QR कोड के माध्यम से अपने मोबाइल से पेमेंट करने का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर दुकानदार को चकमा दिया। जब दुकानदार को भुगतान नहीं मिला, तो उन्होंने अपना नंबर देकर कहा कि पेमेंट न आने पर कॉल कर लें, और फिर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। जांच करने पर सोनी को धोखाधड़ी का पता चला और उन्होंने अगले दिन शिकायत दर्ज कराई।
इसी तरह की ठगी इस जोड़ी ने नावेल्टी चौराहा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर भी की, जहां से उन्होंने फर्जी पेमेंट दिखाकर ₹18,500 कीमत का एलईडी टीवी चोरी कर लिया।
कोतवाली टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि जांच में यह सामने आया कि ठग जोड़ी ने नकली पेमेंट दिखाने वाले ऐप का उपयोग किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपितों की पहचान दीपक वर्मा (निवासी ग्राम गदईशा पिपलिया, जिला देवास) और उसकी साथी बबली के रूप में की। पुलिस ने लगातार तलाश के बाद आखिरकार उन्हें राजगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी किया गया टीवी और आभूषण जब्त किए गए हैं।
पूछताछ में यह पता चला कि युवती ने सोशल मीडिया पर रील देखकर इस फर्जी पेमेंट ऐप के बारे में जानकारी ली और इसे मोबाइल के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया था। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि इन दोनों ने और किन-किन जगहों पर इस तरह की ठगी की है। फिलहाल दोनों आरोपितों से पूछताछ जारी है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह