मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।

शिक्षा का नया तरीका
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में एक नया और क्रांतिकारी अध्याय जुड़ने जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किए गए उच्च गुणवत्ता वाले ई-वीडियो कंटेंट अब 9 सितंबर 2026 से आधिकारिक e-GyanSetu YouTube Channel पर उपलब्ध होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार मंगलवार, 9 सितंबर को शाम 5 बजे इस चैनल का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण Google Meet और ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रदेशभर के शिक्षक और छात्र सीधे जुड़ सकेंगे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की मूल भावना के अनुरूप और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार के मार्गदर्शन में प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों पर 10 अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियो स्थापित किए गए हैं। इन स्टूडियो के माध्यम से स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों और पाठ्यक्रमों के लिए उच्च स्तरीय ई-कंटेंट तैयार किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत कला, विज्ञान, वाणिज्य और अन्य संकायों के विशेष वीडियो व्याख्यान रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। अब तक कुल 2,305 वीडियो शूट किए जा चुके हैं, जिनमें से 954 वीडियो का संपादन (Editing) कार्य भी सफलतापूप्रवक पूरा हो चुका है।
विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन को अधिक सरल, रोचक और प्रभावी बनाने के लिए इन वीडियो में आधुनिक ग्राफिक्स और डिजिटल विजुअल्स का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। इन वीडियो की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इन्हें प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुभवी प्राध्यापकों और सहायक प्राध्यापकों द्वारा तैयार किया गया है, जिससे इनकी शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रमाणिकता अपने आप में सर्वोच्च स्तर की है।
सामग्री की गुणवत्ता और पाठ्यक्रम की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष 'वैलिडेशन बोर्ड' (Validation Board) का गठन किया गया है। यह बोर्ड प्रत्येक वीडियो का विषयवस्तु और पाठ्यक्रम के अनुरूप परीक्षण व सत्यापन करता है, जिसके बाद ही वीडियो को चैनल पर प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा, विद्यार्थियों की भाषाई सुगमता का विशेष ध्यान रखते हुए बघेली, बुंदेली, मराठी और संस्कृत जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में भी वीडियो तैयार किए गए हैं, ताकि अलग-अलग पृष्ठभूमि के छात्र अपनी मातृभाषा में शिक्षा का लाभ उठा सकें।
मंत्रालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मंत्री श्री परमार ने इन वीडियो का अवलोकन किया था और इन्हें जल्द से जल्द छात्रों तक पहुँचाने के निर्देश दिए थे। ई-ज्ञानसेतु चैनल पर आने के बाद विद्यार्थी मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट के जरिए अपनी सुविधानुसार कभी भी पढ़ाई कर सकेंगे। इससे उन्हें कठिन टॉपिक्स को बार-बार समझने, रिविजन करने और अपनी गति से सीखने की बेहतरीन स्वतंत्रता मिलेगी। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चरणबद्ध तरीके से सभी वीडियो इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जाते रहेंगे।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।
मझगवां के कानपुर गांव में दो वर्षीय अभिराम गंभीर कुपोषण से जूझ रहा है। सतना-मैहर में दो हजार से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषित हैं, जबकि विभागीय प्रयासों के बावजूद समस्या लगातार बनी हुई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह