मैहर मंदिर में बम ब्लास्ट का फर्जी एआई वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने का प्रयास। पुलिस ने आरोपी को सीधी से किया गिरफ्तार। एसपी ने दी चेतावनी—भ्रामक वीडियो बनाना गंभीर अपराध है।

सतना, स्टार समाचार वेब
त्रिकूट वासिनी मां शारदा के मंदिर मैहर में आतंकवादियों के द्वारा बम ब्लास्ट किए जाने का फर्जी वीडियो शुक्रवार को सामने आया। एक बारगी तो वीडियो को देख लोग दहशत में आ गए। गौर से देखने पर हकीकत सामने आई कि वीडियो सही नहीं है, बल्कि इसे एआई तकनीकी के जरिए तैयार किया गया है। बम विस्फोट के फर्जी वीडियो के वायरल होेने के मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी मैहर के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। एनीमेटेड वीडियो बनाकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने सीधी जिले से धर दबोचा। इस संबंध में सीएसपी मैहर महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को सोशल मीडिया में मैहर मंदिर में ब्लास्ट होने का वीडियो सामने आया। उक्त वीडियो दीपांशु भाई नाम के युवक के इस्टाग्राम आईडी और सुखीलाल के फेसबुक एकाउंट से अपलोड किया गया है, यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। एआई तकनीक के जरिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डालकर सनसनी फैलाई गई है। बताया गया कि एसपी मैहर सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर बम विस्फोट का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया एकाउंट में अपलोड करने वाले आरोपी के विरुद्ध मैहर कोतवाली में धारा 192, 299, 353 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर शाम सीधी जिले के मझौली से बम विस्फोट का फर्जी वीडियो बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को मैहर लाकर पूछताछ की जाएगी। इस मामले में एसपी मैहर श्री अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया में चर्चित होने के लिए इस तरह के झूठे और भ्रामक वीडियो न बनाएं जिससे आमजन में भ्रम उत्पन्न हो। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो व अन्य संदेशों को शेयर करने के पहले उसकी सत्यता की पुष्टि पहले करें। झूठे और भ्रामक वीडियो बनाना और उसे साझा करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर कलेक्टरों, संभागायुक्तों और नगर निगम कमिश्नरों को सख्त निर्देश दिए हैं। जानें भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें।
हजरत निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम जा रही विशाखापटनम स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12804) के जनरल कोच के पहियों से चिंगारी निकलने से हड़कंप मच गया। ग्वालियर के पास गेटमैन की सतर्कता से अनंतपेठ स्टेशन पर ट्रेन रोककर आग बुझाई गई।
मध्य प्रदेश के देवास जिले के चंदाना-बिंजाना जहरीली शराब कांड में एक और युवक राकेश जेठीवाल की इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में अब तक कुल 14 लोगों की जान जा चुकी है।
भोपाल के छोला क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी के टिटोडी घाट पर बुधवार सुबह करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। धारदार हथियार से हमले और पत्थर से सिर कुचलने की आशंका है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है।
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार न्यूरो-इंटरवेंशनल तकनीक से ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल उपचार हुआ। मऊगंज के 65 वर्षीय मरीज को मिली राहत, अब विंध्य के मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ से राहत मिलने की उम्मीद।
रीवा नगर निगम के 79 सरकारी संस्थानों पर 5.81 करोड़ रुपये सेवा प्रभार बकाया है। दस साल में 8.56 करोड़ की मांग के मुकाबले महज 2.74 करोड़ मिले। वसूली नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हैं।
रीवा नगर निगम की एमआईसी बैठक में अर्जुन सिंह की प्रतिमा, बीहर रिवर फ्रंट हस्तांतरण और कर्मचारियों के सेवा लाभ पर फैसले हुए। पीएम आवास के पात्र हितग्राहियों को 44.10 लाख रुपये निगम निधि से मिलेंगे।
छतरपुर के ग्राम हतना में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया। हादसे में किसान और उनके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पांच घंटे चले रेस्क्यू के बाद शव निकाले गए।
जबलपुर से जन्मदिन मनाने मैहर आई 21 वर्षीय युवती की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी डीबीआर, कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
बीटीआई के सामने 6500 वर्गफीट सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। विरोध के चलते कुछ मकानों पर कार्रवाई रुकी। कथित फर्जी पट्टे और राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी की जांच की मांग उठी।