गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।

हाइलाइट्स
गुढ़, स्टार समाचार वेब
गुढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत भैरव बाबा मोड़ के पास विगत दिनों हुए हादसे को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की पहल शुरू कर दी है। छुट्टी के दिन भी गुढ़ अनविभागीय अधिकारी राजस्व सुधाकर सिंह बघेल ने क्षेत्र का भ्रमण कर बारिश एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया और इसके बाद तहसील कार्यालय पहुंचकर भैरवबाबा मोड़ पर लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।
अनुविभागीय अधिकारी सुधाकर सिंह बघेल ने सबसे पहले गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव से दूरभाष पर चर्चा कर भैरवबाबा मोड़ के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान मोड़ की भौगोलिक स्थिति, वहां होने वाली दुर्घटनाओं तथा हादसों की संभावित वजहों को लेकर व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श किया गया। एसडीएम ने पुलिस प्रशासन से भी दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुझाव एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी साझा की।
मोड़ के दोनों ओर बनाए जाएं स्पीड ब्रेकर
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और भैरव बाबा मोड़ पर सड़क सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटनाओं की संभावना वाले स्थानों पर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था विकसित करना जरूरी है। एसडीएम ने निर्देशित किया कि भैरव बाबा मोड़ के दोनों ओर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, ताकि तेज रफ्तार वाहनों की गति को नियंत्रित किया जा सके। इसके साथ ही वाहन चालकों को दूर से ही मोड़ की स्थिति का अंदाजा हो सके, इसके लिए ब्लिंकिंग लाइट यानी पीली चेतावनी लाइट लगाने के निर्देश दिए गए।
छुट्टी के दिन भी क्षेत्र का किया निरीक्षण
गौरतलब है कि एसडीएम सुधाकर सिंह बघेल ने छुट्टी के दिन भी गुढ़ तहसील क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का भी जायजा लिया। क्षेत्रीय समस्याओं का मौके पर संज्ञान लेने के बाद तहसील कार्यालय पहुंचकर भैरव बाबा मोड़ पर हुए हादसे के मामले में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। भैरव बाबा मोड़ पर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग पीली लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी संबंधी साइन बोर्ड लगाए जाने की पहल से स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस संवेदनशील मोड़ पर यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित होगी और भविष्य में होने वाले हादसों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सकेगा। अब देखना यह होगा कि गुढ़ एसडीएम के निर्देशों पर कब तक अमल होता है और हादसों के लिए संवेदनशील बने भैरव बाबा मोड़ पर सुरक्षा इंतजाम धरातल पर कब दिखाई देते हैं।
लगाई जाएंगी सोलर लाइट
एसडीएम ने विशेष रूप से रात्रिकालीन यातायात को ध्यान में रखते हुए मोड़ के दोनों ओर सोलर लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण रात के समय वाहन चालकों को मोड़ की स्थिति समझने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में सोलर लाइट लगाए जाने से क्षेत्र में दृश्यता बेहतर होगी और दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सकेगा। इसके अलावा भैरव बाबा मोड़ के आसपास आवश्यकता अनुसार बेरिकेडिंग कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि वाहनों की गति और दिशा को नियंत्रित किया जा सके तथा संवेदनशील स्थान पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जा सके।
सावधानी संबंधी साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मोड़ के दोनों ओर सांकेतिक एवं चेतावनी वाले साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। इन बोर्डों पर वाहन चालकों को आगे खतरनाक मोड़ होने, गति कम करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने संबंधी स्पष्ट संकेत दिए जाने पर जोर दिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य इन स्थानों पर होने वाले संभावित हादसों को रोकने के लिए स्थायी एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था तैयार करना है।

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।
मझगवां के कानपुर गांव में दो वर्षीय अभिराम गंभीर कुपोषण से जूझ रहा है। सतना-मैहर में दो हजार से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषित हैं, जबकि विभागीय प्रयासों के बावजूद समस्या लगातार बनी हुई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह