ग्वालियर में शराब कारोबारी के मुनीम से 32 लाख रुपये की लूट हो गई। जानें कैसे तीन बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस की कार्रवाई और रेकी का शक।
By: Ajay Tiwari
Aug 06, 20256:26 PM
25
0

ग्वालियर: स्टार समाचार वेब
ग्वालियर में बुधवार सुबह बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में 32 लाख रुपये की बड़ी लूट हो गई। दो अपाचे बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने शराब कारोबारी के मुनीम आशाराम कुशवाह को कट्टे की नोक पर रोककर कैश से भरा बैग छीन लिया। यह घटना कोटेश्वर मंदिर के पास हुई, जब मुनीम स्कूटी से बैंक में पैसा जमा कराने जा रहा था।
पुलिस को शक है कि बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी रेकी की थी। जिस तरह से मुनीम को ऑफिस से निकलते ही कुछ दूरी पर निशाना बनाया गया, उससे लगता है कि उन्हें कैश की जानकारी किसी अंदरूनी व्यक्ति से मिली थी। पुलिस इस मामले में शराब कारोबारी के वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी धर्मवीर सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शहरभर में नाकाबंदी करवाई। इसके बावजूद बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर निकल गए, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। मुनीम ने बदमाशों से संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन हथियार होने के कारण वह उन्हें रोक नहीं पाया।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में देखा गया कि तीनों बदमाशों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और वे अलग-अलग दिशाओं से आए थे। पुलिस अब इन फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

By: Arvind Mishra
Feb 02, 20263:17 PM

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की पुलिसिंग को नई दिशा देने 2004 बैच के आईपीएस संजय कुमार ने पुलिस कमिश्नर ने पदभार संभाल लिया है। आज यानी सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में निवर्तमान पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने उन्होंने पदभार सौंपा। संजय कुमार भोपाल के तीसरे पुलिस कमिश्नर हैं। संजय कुमार इससे पहले बालाघाट आईजी थे।
By: Arvind Mishra
Feb 02, 20262:59 PM

मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भंवरकुआ क्षेत्र में आज एक और बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टाटा एस लोडिंग वाहन ने गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने टाटा एस वाहन को जब्त कर लिया है।
By: Arvind Mishra
Feb 02, 20262:33 PM

मध्य प्रदेश को पूरी दुनिया टाइगर स्टेट के नाम से जानती है। यहां बाघों की बढ़ती संख्या पर तालियां बजती हैं... जश्न मनाए जाते हैं... लेकिन आज उसी प्रदेश से एक डरावनी तस्वीर सामने आ रही है...। जी हां... मध्य प्रदेश के जंगलों में इन दिनों बाघों की दहाड़ से ज्यादा उनकी लाशों का शोर है।
By: Arvind Mishra
Feb 02, 20262:14 PM

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी सोमवार को गुजरात के दोरदो (कच्छ) पहुंचे। इसके बाद सीएम भालेछल जिला जूनागढ़ जाएंगे। जूनागढ़ में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फिर दोपहर 3:35 बजे जूनागढ़ से वडोदरा आएंगे। यहां वडोदरा में भी स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि 9:45 बजे भोपाल आएंगे।
By: Arvind Mishra
Feb 02, 20261:33 PM
