रेलवे टिकट चेकिंग में पारदर्शिता बढ़ाने बॉडी वार्न कैमरे लगाएगा। भोपाल मंडल ने 56 कैमरों का ऑर्डर दिया है। वहीं यात्री सुरक्षा के लिए रात में मोबाइल चार्जिंग पर प्रतिबंध लागू किया गया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
वंदेभारत और रेवांचल एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के दौरान यात्री और रेलवे कर्मचारियों के बीच होने वाले विवादों की हकीकत अब कैमरे में कैद होगी। टिकट चेकिंग स्टाफ की ड्रेस पर बॉडी वार्न कैमरे लगाए जाएंगे। इससे विवाद होने पर आरोप-प्रत्यारोप के बजाय रिकॉर्डिंग के आधार पर घटनाक्रम की जांच की जा सकेगी। बताया गया कि पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने पहले चरण में टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए 56 बॉडी वार्न कैमरों का आॅर्डर दिया है। रेलवे की योजना अगले दो से तीन महीने में इनका इस्तेमाल शुरू करने की है। शुरूआती चरण में सतना जंक्शन से गुजरने वाली वंदेभारत और उसके बाद रेवांचल एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में तैनात टिकट चेकिंग स्टाफ को कैमरे उपलब्ध कराया जाएगा। बाद में अन्य ट्रेनों में भी इस व्यवस्था का विस्तार किया जाएगा।
बढ़ेगी पारदर्शिता
बॉडी वार्न कैमरों में रिकॉर्ड बातचीत और घटनाक्रम से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि विवाद के समय क्या हुआ और किसकी क्या भूमिका रही। इससे रेल मदद पर मिलने वाली शिकायतों की जांच आसान होने और टिकट चेकिंग व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है।
बिना टिकट कार्रवाई पर विवाद, रिकॉर्डिंग से होगी जांच
टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कार्रवाई के समय कई बार विवाद की स्थिति बनती है। यात्री कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाते हैं, वहीं कर्मचारियों को भी शिकायतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों में वास्तविक घटनाक्रम की पुष्टि के लिए रेलवे को जांच करनी पड़ती है, जिसमें समय लगता है।
बॉडी वार्न कैमरे से ये होंगे फायदे
रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों में मोबाइल की ‘नो चार्जिंग’
ट्रेन में सफर के दौरान रात में मोबाइल चार्ज करना अब यात्रियों के लिए संभव नहीं होगा। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी ट्रेनों के कोच में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट अनिवार्य रूप से बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इस अवधि में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। रेलवे बोर्ड ने 26 अक्टूबर को जारी पत्र में सभी जोनल रेलवे को निदेर्शों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। रेलवे बोर्ड के अनुसार, हाल ही में दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) में एक घटना सामने आई, जहां आॅनबोर्ड कर्मचारियों ने निर्धारित समय में चार्जिंग पॉइंट बंद नहीं किए। इसी दौरान एक यात्री का पावर बैंक चार्जिंग के समय धुएं के साथ फट गया। घटना के बाद रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाई है।
यात्रियों को बरतनी होगी सावधानी
रेलवे का यह कदम ट्रेन में चार्जिंग के दौरान संभावित आग और अन्य दुर्घटनाओं के खतरे को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। यात्रियों को रात में मोबाइल और पावर बैंक चार्ज करने की योजना पहले से बनानी होगी।
कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी
रेलवे बोर्ड ने पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर समेत सभी जोनल रेलवे को संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित करने, काउंसलिंग कराने और जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण देने को कहा है, ताकि रात में चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के नियम का प्रभावी पालन हो सके। अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा संबंधी इस निर्देश में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लंबित जमानत अर्जियों के शीघ्र निराकरण के लिए चीफ जस्टिस के निर्देश पर 7 विशेष एकल पीठों का गठन किया गया है। 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे सुनवाई हो रही है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश के 23 हजार ग्राम रोजगार सहायकों के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। ट्रांसफर होने पर अब टीए और एचआरए मिलेगा। कोर्ट ने सरकार को 6 महीने में नीति बनाने के दिए निर्देश।
भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्रत खोलने के बाद आपसी नाराजगी के चलते 22 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाई, तो वहीं सदमे में पति ने भी पेड़ से लटककर जान दे दी।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की एनएबीएच मान्यता के नवीनीकरण के लिए तीन सदस्यीय टीम 30 अक्टूबर से निरीक्षण करेगी। पिछली जांच में 60 आपत्तियां मिली थीं। डॉक्टरों, स्टाफ और मरीज सुविधाओं की व्यवस्था पर रहेगी नजर।
स्वामित्व योजना के तहत रीवा ने 22,482 के लक्ष्य में 16,612 रजिस्ट्रियां पूरी कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। बीमारियों और चोटों के बावजूद राजस्व अधिकारी व पटवारी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं।
रीवा के नौवस्ता क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। लेटराइट से लदे सात हाइवा जब्त किए, वहीं नरौरा में दबिश देकर ट्रैक्टर, मशीनरी और विस्फोटक बरामद किए।
जिला चिकित्सालय पन्ना की ई-हॉस्पिटल निविदा में 200 बिस्तरीय अस्पताल का पांच साल का अनुभव अनिवार्य करने पर विवाद गहराया। आरोप है कि शर्त से मौजूदा फर्म को लाभ और नई एजेंसियों को नुकसान होगा।
सतना के घूरडांग आदर्श नगर में पुरानी रंजिश को लेकर आधी रात घर पर पथराव और तोड़फोड़ हुई। तीन राउंड फायरिंग का आरोप लगा, हालांकि पुलिस को फायरिंग के साक्ष्य नहीं मिले। चार आरोपी नामजद।
सतना नगर निगम ने वार्ड 30 के मौजा महदेवा में बिना अनुमति विकसित हो रही कॉलोनी पर कार्रवाई की। सड़कें हटाईं, प्लॉटों की मार्किंग मिटाई और प्लिंथ निर्माण ध्वस्त कर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्ती दिखाई।
हाईकोर्ट के निर्देश पर एमपी ट्रांसको ने सतना में बिजली लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माण के खिलाफ अभियान तेज किया। पांच ट्रांसमिशन लाइनों के दायरे में मिले निर्माणकर्ताओं को 94 नोटिस जारी किए गए।