जबलपुर हाईकोर्ट ने लोकायुक्त कार्यालय से रिश्वत मामले की फाइल गुम होने पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने DGP को FIR दर्ज करने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जबलपुर: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त कार्यालय से एक महत्वपूर्ण रिश्वत प्रकरण की मूल फाइल (Original Case File) गायब होने पर गहरी नाराजगी जताई है। जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने इस बात पर हैरानी व्यक्त की है कि इतनी संवेदनशील फाइल गुम होने के बावजूद अब तक एफआईआर (FIR) दर्ज क्यों नहीं कराई गई। अदालत ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को इस मामले में तुरंत केस दर्ज करने और संबंधित लापरवाह अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का आदेश दिया है।
यह विवाद पीडब्ल्यूडी (PWD) के हेड क्लर्क अनिल कुमार पाठक से जुड़ा है। लोकायुक्त ने अगस्त 2009 में पाठक के खिलाफ 3000 रुपये की रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया था। ट्रायल के दौरान पता चला कि लोकायुक्त कार्यालय से केस की मूल फाइल ही गायब हो गई है। फाइल न होने की स्थिति में लोकायुक्त ने ट्रायल कोर्ट में आवाज के नमूनों (Voice Samples) को द्वितीय साक्ष्य (Secondary Evidence) के रूप में स्वीकार करने की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। इसी फैसले को याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
यह भी पढ़ें...
सुनवाई के दौरान लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुईं। उन्होंने अदालत को बताया कि तत्कालीन इंचार्ज डीएसपी ऑस्कर किंडो ने फाइल खोने के संबंध में अपनी गलती स्वीकार की थी। हालांकि, याचिकाकर्ता के आग्रह पर कोर्ट ने उनकी मुख्य याचिका तो खारिज कर दी, लेकिन दस्तावेजों की सुरक्षा में हुई इस गंभीर चूक को नजरअंदाज नहीं किया।
युगलपीठ ने स्पष्ट किया कि महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों का इस तरह गायब होना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। कोर्ट ने डीजीपी को निर्देश दिया है कि फाइल गुमने के संबंध में तत्काल FIR दर्ज की जाए। दोषी अधिकारी भले ही सेवानिवृत्त (Retired) हो चुका हो, लेकिन यदि उसकी सेवानिवृत्ति को 4 साल से कम समय हुआ है, तो उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।