जबलपुर के रांझी में सुबह 9 बजे सिविल इंजीनियर पर नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोलियां। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। पुलिस सीसीटीवी की मदद से जांच में जुटी।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
संस्कारधानी के रांझी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त दहशत फैल गई, जब बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक सिविल इंजीनियर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस जानलेवा हमले में इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रांझी निवासी 35 वर्षीय क्लेरेंस गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम के लिए निकले थे। जैसे ही वे शिव शक्ति चौराहे के समीप पहुंचे, घात लगाए बैठे दो नकाबपोश हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने बिना मौका दिए सीधे उनके सिर और हाथ पर निशाना साधते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के कारण क्लेरेंस मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।
दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की आवाज से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी तेज रफ्तार बाइक से मौके से रफूचक्कर होने में कामयाब रहे। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल रांझी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों के भागने के रूट और उनकी पहचान का सुराग मिल सके। पुलिस की शुरुआती जांच में इस हमले के पीछे संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ छापेमारी की, लेकिन कोई बरामदगी नहीं हुई। कार्रवाई के बाद खुफिया तंत्र और रेड की सूचना पहले लीक होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सतना जिला अस्पताल में एक ई-रिक्शा हड्डी वार्ड तक पहुंच गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। मरीज ने स्ट्रेचर नहीं मिलने की बात कही, जबकि अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठे।
सतना के कोटर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है और मुख्य संदेही को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी।
मैहर के कठहा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा के दौरान छात्रों को कथित रूप से एडल्ट सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म दिखाने का वीडियो वायरल हुआ। शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।
सतना में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में किसानों की समस्याओं, एमएसपी, बिजली, मूंग खरीदी और कृषि ट्रेड डील पर सरकार को घेरा। मांगें नहीं मानी गईं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बड़ी अनहोनी टल गई। रतलाम से कोटा जा रही पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन पर अचानक 25 हजार केवी की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन का तार टूटकर गिर गया।
सतना-पन्ना नई रेललाइन के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सांसद गणेश सिंह ने नागौद स्टेशन का निरीक्षण कर रेलमंत्री से चर्चा की। नई रेललाइन बघेलखंड और बुंदेलखंड के विकास तथा यात्री सुविधाओं को नई दिशा देगी।
मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस चंद्र जैन (77 वर्ष) का आज यानी सोमवार को सुबह इंदौर के ज्यूपिटर अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से उज्जैन समेत पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।
रेलवे ने कानपुर सेंट्रल-मदुरई स्पेशल ट्रेन (01925/01926) के 4-4 अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया है। भोपाल, बीना और इटारसी के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ। अगस्त में हर बुधवार और शनिवार को चलेगी ट्रेन।
भोपाल के अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा और गौतम नगर समेत कई आवासीय इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी के विरोध में रहवासियों ने रविवार को रैली निकाली।