रीवा के पद्मधर पार्क में आयोजित स्व. श्रीनिवास तिवारी शताब्दी समारोह में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा रहा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से 2028 में भाजपा को हटाकर समाजवाद की स्थापना हेतु एकजुट होने का आह्वान किया। बारिश के बावजूद हजारों लोग कार्यक्रम में डटे रहे।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
पद्मधर पार्क में आयोजित शताब्दी समारोह कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए जहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्रीनिवास तिवारी को गरीब, शोषित, पीड़ित वर्ग का मसीहा बताया, वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि स्व. श्रीनिवास तिवारी के शताब्दी समारोह में जो लोगों का प्यार दिख रहा है उससे यह स्पष्ट है कि स्व. श्री तिवारी को आज भी लोग कितना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रदेश में सफेद शेर के नाम से जाना जाता था। इस दौरान कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि जिस जोश खरोश से शताब्दी समारोह कार्यक्रम में आए हैं, उसी ताकत से अपने-अपने क्षेत्र में जुटकर कार्य करें ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बने।
बुधवार को पद्मधर पार्क में आयोजित स्व. श्रीनिवास तिवारी के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि विंध्य के दो नेताओं ने कभी भाजपा से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि सुंदरलाल तिवारी ने हर विपत्ति का सामना किया परंतु बीजेपी से समझौता नहीं किए। जो कांग्रेस को छोड़कर गए हैं वह स्व. श्रीनिवास तिवारी के आदर्शों को ठुकराकर गए हैं। जो कांग्रेस में हैं वह उनके आदर्शों पर चल रहे हैं। श्री पटवारी ने देश के प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपना जन्मदिन मनाने धार आए हैं। वह स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ की बातें करते हैं लेकिन चस्मा और शूट अमेरिका का पहनते हैं। जूता और गाड़ी जर्मनी की रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक नेता कुंवर अर्जुन सिंह व स्व. श्रीनिवास तिवारी थे जो विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए जनता के लिए समर्पित थे। उन्होंने कहा कि मोदी गारंटी के रूप में 2 साल पहले घोषणा पत्र लाया गया था। देश की समृद्धि का वायदा किया गया था। लेकिन कोई भी वायदा पूरा नहीं किया गया। किसानों से वादा किया गया था कि 3100 रुपए में धान एवं 2700 में गेंहू खरीदेंगे। महिलाओं को 3 हजार देंगे लेकिन कोई भी वायदा भाजपा ने पूरा नहीं किया। किसानों को खाद तक नहीं मिल रही है। उन पर लाठियां चलाई जा रही हैं। उन्होंने भरे मंच से सभी कार्यकर्ताओं से यह संकल्प लेने के लिए कहा कि 2028 के चुनाव में मिलकर भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
आठ सौ बेड का अस्पताल लेकिन डॉक्टर नहीं : सिंगार
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विंध्य में सरकार तब बनेगी जब यहां के लोग गर्म रहेंगे। दादा श्रीनिवास तिवारी विंध्य के लोगों के लिए हमेशा समर्पित रहते थे। विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए यहां के लोगों की जरूरतों की फाइलें पहले ही तैयार हो जाती थी। जैसे ही मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आते थे। उनके पास नोटसीट साइन होने के लिए पहुंच जाती थी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि स्व. श्रीनिवास तिवारी द्वारा तैयार कराई गई नोटसीट में हस्ताक्षर करते समय दिग्विजय सिंह कहते थे। नोटसीट तो साइन कर रहा हूं लेकिन कहीं आप मेरा इस्तीफा भी इसमें साइन मत करा लीजिएगा। उन्होंने कहा कि श्रीनिवास तिवारी को लोग व्हाइट टाइगर भी कहते थे। स्टेच्यू की स्थापना को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि समाजसेवी की प्रतिमा के लिए क्यों विरोध किया गया। प्रतिमा लगाया जाना पहले से तय था लेकिन भाजपा ने रोकने की कोशिश की। यह गोडसे के समर्थक हैं ये देश विरोधी ताकते हैं। उन्होंने कहा कि रीवा में 800 बेड का अस्पताल है लेकिन यहां डॉक्टर नहीं है, मशीनें नहीं हैं। सुख सुविधाएं नहीं हैं लेकिन नशे का व्यापार जोरों पर है। नशीली सिरप जरूर पहुंच रही है। श्री सिंगार ने कहा कि श्रीनिवास तिवारी के 40 साल के शासन में यहां नशा नहीं बिका लेकिन मंत्री जी इसे रोक नहीं पा रहे। उन्होंने कहा कि रीवा में आवारा पशु हैं जो किसानों की फसल खा रहे हैं, कुछ और लोग हैं जो जमीन खा रहे हैं। वर्ष 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ये जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवा शक्ति की बात करती है लेकिन मप्र के मुख्यमंत्री ने युवाओं का हक मारने का काम किया है। दूसरे प्रदेशों को भी नौकरी देने का रास्ता साफ कर दिया है। मोहन यादव ने सुप्रीम कोर्ट मे ंकरोड़ों रुपए खर्च कर दिए लेकिन एक हलफनामा ओबीसी आरक्षण को लेकर नहीं दिए। उन्होने कहा कि हम वायदा करते हंै कि सरकार में आएंगे तो ओबीसी को आरक्षण देने का काम करेंगे।
दादा के किए कार्य अविस्मरणीय रहेंगे : पटेल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि स्व. श्रीनिवास तिवारी द्वारा किए गए कार्य हमेशा स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश समाज और पार्टी के समर्थक जनता के लिए राजनीतिक करें। स्व श्रीनिवास कहते थे कि यदि हमारा कोई समर्थक है तो हम उसका समर्थन करें। दादा सफेद शेर के नाम से मशहूर थे। दादा श्रीनिवास तिवारी को सफेद शेर का अलंकरण दिया गया था। दादा विस में अध्यक्ष थे और मप्र के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह थे। वह लोगों की हर संभव मदद करते थे। उन्होंने कहा कि किसान यूरिया के लिए परेशान, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशान हैं। आप जिधर नजर दौड़ाईए वहीं लूट मची है। भारतीय जनता पार्टी को भगाने के लिए आज जन्मशताब्दी के अवसर पर आपको शपथ लेकर जाने की आवश्यकता है। इस दौरान सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने एक महीने में हर ब्लॉक पहुंचकर एक-एक कार्यकर्ता को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि स्व. श्रीनिवास तिवारी ने हमेशा न्याय की राजनीति की है। उन्हीं के सानिध्य से निकले कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी में खुद को स्थापित कर लिए। कुछ लोग अपने आप को विकास पुरुष कह रहे हैं। सभा को सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि स्व. श्रीनिवास तिवारी का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। वह लोकतंत्र और समाजवाद के पक्षधर रहकर कभी भी पक्षपात नहीं किए। उनके साथ काम करने का मौका तो नहीं मिला लेकिन देखने और सुनने को मिला है। इस दौरान सभा को विधायक एवं पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, पीसी शर्मा, रामेश्वर नीखरा, नीलांशु चतुर्वेदी, राजमणि पटेल आदि लोगों ने सम्बोधित किया। सभा का सफल संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने किया एवं आभार कार्यक्रम की आयोजक डॉ. अरुणा तिवारी ने किया। इस दौरान कश्यप नंदन परौहा चंचल ने अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली।
बारिश में भी डटे रहे लोग
पद्मधर पार्क में आयोजित श्रीयुत शताब्दी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था अचानक काले बादलों ने आसमान में अपना डेरा जमाया और बारिश शुरू हो गई। पूरे संभाग से आए हुए हजारों की तादात में स्व. श्रीनिवास तिवारी के चाहने वाले बारिश के बावजूद भी कार्यक्रम में डटे रहे। एक घंटे की बारिश ने पूरे पार्क को तरबतर कर दिया। इतना ही नहीं जहां कार्यक्रम चल रहा था वहां भी सैलाब बह चला। यहां पर यह बता दें कि स्व. श्रीनिवास तिवारी के जन्म शताब्दी समारोह का ऐसा कोई भी साल नहीं रहा जब बारिश नहीं हुई हो। दिन में काफी धूप थी परंतु जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ कुछ देर बाद बादलों ने डेरा जमा लिया और तेज बारिश का दौर शुरू हो गया।
पार्टी की बात पर दाऊ साहब व श्रीनिवास तिवारी एक थे : राहुल
श्रीयुत शताब्दी समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि बहुत लोगों को यह नहीं मालूम होगा कि दाऊ साहब और श्रीनिवास तिवारी के संबंध कैसे थे। उन्होंने कहा कि उनके बीच में वैचारिक मतभेद जरूर रहा होगा लेकिन जब कांग्रेस की बात आती थी तो दोनों एक हो जाते थे। किसी को पता ही नहीं चलता था और बातचीत करके सब फाइनल कर लेते थे। उन्होंने कहा कि विंध्य समाजवाद का गढ़ था, इन्हीं नेताओं ने विंध्य को बनाया था। श्री सिंह ने कहा कि बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि इस विरासत को हम सम्हाल नहीं पाए। 2028 में भाजपा को राज करते हुए 25 साल हो जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि इस बार कमर कस लें कि कांग्रेस की सरकार बनानी है। कांग्रेस की सरकार बनेगी तो कम से कम यह संतोष तो होगा कि किसानों को लाठियां नहीं खानी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि यहां पूंजीपतियों का राज है। मुम्बई में अदाणी कंपनी को कचरा उठाने का ठेका दिया गया है। 1700 करोड़ रुपए कचरा हटाने का काम दिया गया है। कचरा हटाने के बाद जो जमीन खाली होगी वह भी दी जाएगी। यही हाल रीवा में भी हो रहा है। यदि देश और प्रदेश को बचाना है तो सभी को अभी से तैयारी करनी होगी।
मूर्ति की स्थापना में दो लोगों का अहम योगदान : बाबा
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्रीनिवास तिवारी की मूर्ति स्थापना के बाद बुधवार को अनावरण किया गया। इस दौरान महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कहा कि स्व. श्री तिवारी की मूर्ति स्थापना में दो लोगों का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि एक हमारे मार्गदर्शक पूर्व नेता प्रतिपक्ष राहुल भैया एवं एक कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा हैं, जिनके मार्गदर्शन में आज पं. श्रीनिवास तिवारी की मूर्ति स्थापना को साकार रूप मिल सका है। महापौर बाबा ने कहा कि जिसने विंध्य के शोषित, पीड़ितों के लिए ताउम्र कार्य किया उसी की मूर्ति को लेकर राजनीति की जा रही थी। लेकिन जब कांग्रेस पार्टी ने मूर्ति स्थापना का प्रण ठान लिया तो प्रशासन को बैकफुट में आना पड़ा। मूर्ति अनावरण पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस को एक मंच देने मनाते थे जन्म दिवस : डॉ. अरुणा
श्रीयुत शताब्दी समारोह की आयोजक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी की पुत्रवधु डॉ. अरुणा तिवारी ने कहा कि बब्बा जी अपना जन्म दिन कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताओं को एक मंच देने के लिए मनाया करते थे। उन्होंने कहा कि मुो याद है कि वह अपने जन्मदिन के अवसर पर लोगों की समस्याओं से भी रूबरू होकर उसका निराकरण करते थे। डॉ. श्रीमती तिवारी ने कहा कि दादा श्रीयुत सर्वहारा वर्ग के नेता थे, जब वह चुनाव हार गए थे उसके बाद भी उनसे मिलने वालों की लम्बी भीड़ देखी जाती थी। इस दौरान भले वह सत्ता पक्ष में नहीं थे फिर भी लोगों के काम के लिए अधिकारियों से लेकर सत्ता में बैठे शीर्ष नेताओं तक फोन लगाया करते थे। श्रीमती तिवारी ने कहा कि यही परिणाम है कि आज उनके शताब्दी समारोह में संभाग से लोगों का सैलाब उमड़ आया है। डॉ. तिवारी ने कहा कि हम सबको उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश से आए हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्व. श्री तिवारी की पुत्रवधु एवं कांग्रेस नेत्री डॉ. अरुणा तिवारी को इस बड़े आयोजन के लिए आशीर्वाद दिया।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर नीलम मिश्रा, राजमणि पटेल, राजेन्द्र शर्मा, अजय मिश्रा बाबा, रवि तिवारी, रमेश तिवारी, रामलाल पाण्डेय, सुतीक्षण सोहगौरा, धनेन्द्र सिंह बघेल, विमलेन्द्र द्विवेदी, प्रहलाद सिंह, बृजभूषण शुक्ला, विद्यावती पटेल, बबिता साकेत, शीला त्यागी, चन्द्रमणि शुक्ला, रामप्रकाश तिवारी डैडू, अमित चौबे, सज्जन पटेल, विश्वनाथ सिंह बड़कऊ, शहीद मिस्त्री, रमा दुबे, गायत्री खण्डेलवाल, आरती बक्सरिया, नजमा बेगम, अंजनी आदि मौजूद रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।