कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी की बीजेपी सरकार पर आदिवासी क्षेत्रों की बदहाली, बढ़ते कर्ज और नौकरशाही के हावी होने का आरोप लगाया। बालाघाट में राहुल गांधी के दौरे और प्रशासनिक लापरवाही पर क्या कहा, पढ़ें पूरी खबर।

कांग्रेस का भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों की बदहाली, बेकाबू होते कर्ज, मंत्रियों और नौकरशाहों के बीच आपसी टकराव तथा विभिन्न जिलों में हुई मौतों के मामलों को लेकर सरकार पर कड़े सवाल उठाए। पटवारी ने कहा कि प्रदेश में सुशासन के दावे खोखले साबित हो रहे हैं और आम जनता तथा आदिवासी वर्ग बुरी तरह पिस रहा है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बालाघाट दौरे के दौरान कलेक्टर और एसपी के उपस्थित न रहने के मुद्दे पर पटवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे गंभीर प्रशासनिक अराजकता करार दिया और घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ विधानसभा सहित विभिन्न मंचों पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराएगी। पटवारी ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी का यह दौरा पूरी तरह से पीड़ित आदिवासी परिवारों की पीड़ा सुनने के लिए था, जिनके यहां कम उम्र के बच्चों की अकाल मौत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग ढाई दशक से सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा सरकार आदिवासी बच्चों को समान अवसर और विकास का लाभ देने में पूरी तरह विफल रही है।
सरकार और प्रशासन के बीच समन्वय पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब खुद मंत्री यह स्वीकार करने लगे हैं कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य भाजपा नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार जैसी कोई व्यवस्था नहीं दिखती, बल्कि यह किसी 'सर्कस' की तरह चल रही है। पटवारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि मंत्रियों की कोई पूछपरख नहीं है, तो उन मंत्रियों के पदों पर बने रहने का औचित्य ही क्या रह जाता है।
वित्तीय मोर्चे पर सरकार को घेरते हुए जीतू पटवारी ने दावा किया कि अक्टूबर माह में ही सरकार ने कई बार भारी कर्ज लिया है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश पर अब कुल कर्ज का आंकड़ा लगभग छह लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है, जिसके कारण राज्य के प्रत्येक नागरिक पर करीब 80 हजार रुपए का कर्ज लाद दिया गया है। एक तरफ आम जनता कर्ज के बोझ तले दब रही है, तो दूसरी तरफ सरकार हेलिकॉप्टरों, विमानों के उपयोग और सरकारी प्रचार-प्रसार पर पानी की तरह पैसा बहा रही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पटवारी ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई दर्दनाक घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार से कड़ी राजनीतिक जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने बालाघाट में बच्चों की मौत, सागर में जहरीली शराब त्रासदी, इंदौर में दूषित पानी के सेवन से हुई मौतें और छिंदवाड़ा में कफ सिरप के कारण बच्चों की जान जाने जैसी घटनाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी इन तमाम मामलों और प्रदेश में लगातार फैल रहे भ्रष्टाचार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जवाब देना चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कलेक्टरों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
रीवा एसडीएम कार्यालय में पट्टा फाइल के आदेश में पांच साल की देरी से नाराज अधिवक्ता संतोष पांडेय ने कपड़े उतारकर धरना दिया। साथियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दंपत्ति को गिरफ्तार किया। कुईयां खुर्द में कार्रवाई के दौरान करीब 8 किलो गांजा और 20.80 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
सीधी के मड़वास क्षेत्र में महिला से मिलने पहुंचे युवक को ससुराल पक्ष द्वारा रस्सी से बांधने और मारपीट का वीडियो वायरल है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच शुरू की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी की बीजेपी सरकार पर आदिवासी क्षेत्रों की बदहाली, बढ़ते कर्ज और नौकरशाही के हावी होने का आरोप लगाया। बालाघाट में राहुल गांधी के दौरे और प्रशासनिक लापरवाही पर क्या कहा, पढ़ें पूरी खबर।
भरहुत नगर में आवासीय मकानों के व्यावसायिक उपयोग पर हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के बीच रहवासियों ने फ्री होल्ड प्रक्रिया में कथित असमानता पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की।
बीना, कसारा और कोटा में चल रहे रीमॉडलिंग व निर्माण कार्यों के कारण अक्टूबर में भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जानें पूरी कैंसिलेल ट्रेन लिस्ट, बदले हुए रूट और जरूरी अपडेट।
सतना नगर निगम ने अमृत परियोजना के करीब 30 करोड़ रुपये के ठेके को समय-सीमा और तीन माह की अतिरिक्त मोहलत के बाद भी काम अधूरा रहने पर समाप्त कर दिया।
स्थानीय इतिहास के अनुसार गांधीजी 28 जनवरी 1931 को सतना आए थे। रेलवे क्षेत्र में पीपल के नीचे सभा का उल्लेख मिलता है, लेकिन आज उस ऐतिहासिक स्मृति की प्रमाणिक पहचान सुरक्षित नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सतना में वरिष्ठजनों के सम्मान और स्वास्थ्य जांच के कार्यक्रम हुए। जिला अस्पताल में 210 वृद्धजनों की जांच कर दवाएं दी गईं, संगठनों ने वरिष्ठ नागरिकों की उपयोगिता रेखांकित की।