प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री और सहायता राशि वितरित की। उन्होंने दीनदयाल रसोई में भोजन की गुणवत्ता परखी और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को चित्रकूट पहुंचकर विगत दिनों मंदाकिनी नदी में आई बाढ के फलस्वरूप प्रभावित हुए परिवारों से रूबरू चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में सरकार आपके साथ खड़ी है। राहत और पुनर्वास के कार्यो में कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने प्रभावितों से मुलाकात कर बाढ की परिस्थितियों के दौरान हुई क्षति के बारे में भी जानकारी ली। चित्रकूट विकास प्राधिकरण कार्यालय में चित्रकूट के बाढ प्रभावितों को प्रभारी मंत्री ने राहत सामग्री का वितरण किया।
1 लाख 20 हजार रुपए की सहायता राशि के प्रतीक चेक वितरित किए
प्रभारी मंत्री ने इस दौरान जिन प्रभावित परिवारों के घर पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गये हैं। उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपए की सहायता राशि के प्रतीक चेक और राशन सामग्री तथा कंबल, वस्त्र इत्यादि प्रदान किये। इसी प्रकार उन्होंने स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी-किताबें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। प्रभारी मंत्री ने स्कूली छात्र मोहित पाल, शिवा राजपूत, आशीष, अनिरुद्ध द्विवेदी को उनकी कक्षा की पाठ्य-पुस्तकें, कॉपियां एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित करते हुए कहा कि तीन-चार दिन की परेशानी हुई है। इस घड़ी में सरकार आपके साथ है। बच्चों की पढाई में कोई कठिनाई नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने बच्चों से कहा कि अच्छी तरह मेहनत से पढाई करें और भविष्य में अपना मुकाम हासिल करें। प्रभारी मंत्री ने मनीष दहायत और जानकी यादव सहित अन्य दुकानदारों को उनकी दुकान का समान नष्ट होने पर पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10-10 हजार रुपए के प्रतीक चेक प्रदान किये। प्रभारी मंत्री ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रभावितों को स्वीकृत सहायता के अंतर्गत राहत राशि 50 किलो खाद्यान्न और दैनिक उपयोग की सामग्री तथा कंबल, कपड़े वितरित किये। उन्होंने बताया कि सभी प्रभावितों का नुकसानी सर्वे पूर्ण कर उन्हें स्वीकृत सहायता राशि उनके खाते में भेजी गई है।
प्रभारी मंत्री ने भोजन को चखकर परखी गुणवत्ता
मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद चित्रकूट द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई का निरीक्षण कर भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री श्री विजयवर्गीय ने रसोई में स्वयं पूड़ी-सब्जी को चखकर उसकी गुणवत्ता और स्वाद की जांच की। गौरतलब है किनगर परिषद द्वारा 30 अगस्त से सुबह-शाम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
ये रहे मौजूद
इस दौरान विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह, प्रबल श्रीवास्तव, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, सीएमओ अंकित सोनी, तहसीलदार कमलेश सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री ने मां शारदा के दर्शन किए
मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रात: मैहर पहुंच कर मां शारदा देवी के दर्शन एवं पूजन किया। उन्होंने पूजन कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति द्वारा नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री विजयवर्गीय का सम्मान किया गया। इस दौरान कमलेश सुहाने, भगवती पांडेय, संतोष सोनी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
महाजन ने दी राहत और पुनर्वास कार्यो की जानकारी
मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को चित्रकूट में सियाराम कुटीर जाकर मंदाकिनी नदी में आई बाढ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा चित्रकूट के बाढ प्रभावितों के लिए राहत और पुनर्वास के लिए किये जा रहे कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने सियाराम कुटीर में बाढ प्रभावितों को पहनने के वस्त्र वितरण हेतु स्थापित की गई नेकी की दीवार का भी अवलोकन किया तथा दीन दयाल शोध संस्थान द्वारा बाढ प्रभावितों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था के लिए संचालित अन्नपूर्णा सेवा रसोई का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री ने उद्यमिता परिसर में स्थापित राहत सामग्री भंडार कक्ष का भी अवलोकन किया। दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने प्रभारी मंत्री को बाढ प्रभावितों के लिए किये गये राहत और पुनर्वास कार्यो की जानकारी दी।

रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।
प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री और सहायता राशि वितरित की। उन्होंने दीनदयाल रसोई में भोजन की गुणवत्ता परखी और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया।
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने गोबरांव बायपास के पास बीएलएस 108 एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया। चालक-ईएमटी से जानकारी लेकर मरीज के परिजन से फीडबैक लिया और नि:शुल्क, सुरक्षित सेवा के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह