कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल परिसर में न साफ-सफाई है, न पर्याप्त पंखे, न पीने का पानी। एकमात्र हैंडपंप से गंदा पानी निकलता है और वाटर कूलर-आरओ मशीनें शोपीस बनकर खड़ी हैं। आवारा जानवरों का जमावड़ा और गंदगी से मरीज और परिजन बेहाल हैं।

हाइलाइट्स
कोठी, स्टार समाचार वेब
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों भगवान भरोसे ही चल रहा है। लापरवाह प्रबंधन के चलते चारों तरफ अव्यवस्थाओं का आलम फैला हुआ है। अस्पताल परिसर पर ना ही बेड़ों में चादर सीट है, न ही पर्याप्त पंखा, ना ही साफ-सफाई रहती है। अस्पताल परिसर पर आवारा जानवरों का कब्जा होता जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था सही तरीके से न होने की वजह से अस्पताल के अंदर कुत्ते एवं गोवंशों जमावड़ा लगा रहता है। पेयजल व्यवस्था का तो भगवान ही मालिक है। बिडम्बना तो यह है कि यहां सिर्फ एक हैंडपंप है, जिसका पानी भी पीने लायक नहीं है, और इसी हैण्डपंप के भरोसे पूरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पेयजल व्यवस्था निर्भर है, लिहाजा ज्यादातर मरीज एवं उनके परिजन पीने के पानी के लिए बाहर के स्रोतों से काम चला रहे हैं और उन्हें बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है।
कई गांव से आते हैं मरीज
बताया गया है कि कोठी की आबादी लगभग दस हजार है, एवं सैकड़ो गांव के लोगों का आना-जाना कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होता है। प्रतिदिन यहां 200 से 300 के बीच ओपीडी भी पहुंचती है। इसके साथ-साथ 12 महीने मरीज भर्ती रहते हैं, साथ ही उनके परिजन भी अस्पताल परिसर में रहते हैं, परंतु कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जब पीने तक के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है तो फिर अन्य सुविधाओं की आप आशा कैसे करेंगे, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी में वाटर कूलर एवं आरो मशीन भी लगे हुए हैं, वह सिर्फ शोपीस बनकर पानी की जगह हवा उगल रहे हैं। अस्पताल परिसर का आलम यह है कि यहां जगह-जगह गंदगी पसरी रहती है। खासकर वाटर कूलर एवं आरो मशीन के आसपास गंदगी का साम्राज्य है।
क्या कहती हैं बीएमओ
इस संबंध में कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बीएमओ श्रीमती अल्का माहुले का कहना है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
यहां कोई मरीज यहां आता है तो वह और अधिक परेशान हो जाता है। मरीज के परिजन स्वयं मरीज हो जाते हैं, क्योंकि ना तो इधर सही ढंग से पंखे लगे हुए हैं ना ही पीने का पानी। एक हैंडपंप लगा हुआ है उसमें भी गंदा पानी निकलता है, जो पीने लायक है ही नहीं। अस्पताल के अंदर लगे सभी वाटर कूलर और आरो मशीन बंद पड़े हुए हैं।
संजू साहू, स्थानीय निवासी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।