शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए लागू किए गए ‘हमारे शिक्षक’ मोबाइल ऐप की गंभीर खामियां सामने आई हैं। मैहर जिले के एक शिक्षक को पोर्टल पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि वे नियमित रूप से स्कूल जाकर पढ़ा रहे हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शिक्षकों की हाई टेक उपस्थिति दर्ज करने के लिए बड़े दावों के साथ लागू किए गए ‘हमारे शिक्षक’ मोबाइल ऐप की कार्यप्रणाली अब कटघरे में है। मैहर जिले के रामनगर संकुल अंतर्गत मनकहरी हाईस्कूल में पदस्थ एक शिक्षक को सिस्टम में मृत (डेड) घोषित कर दिया गया, जबकि वे न केवल जीवित हैं, बल्कि रोजाना स्कूल पहुंचकर बच्चों को पढ़ा भी रहे हैं। मामला उजागर होते ही शिक्षा विभाग में मैहर से लेकर भोपाल तक हड़कंप मच गया है।
लॉगिन किया तो उड़े होश
बताया गया कि दामोदर प्रसाद साकेत मनकहरी हाईस्कूल में प्राथमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। हमारे शिक्षक ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया गया। 21 जनवरी को जैसे ही उन्होंने अपनी आईडी से लॉगिन करने का प्रयास किया, पोर्टल पर उनका अकाउंट निष्क्रिय दिखने लगा। जब कारण पूछा गया, तो सामने आया कि सिस्टम में उनकी स्थिति डैड दर्ज है।
हुई लापरवाही
शिक्षक दामोदर प्रसाद ने इस मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जांच में खुलासा हुआ कि संकुल प्राचार्य की आईडी से गलती से शिक्षक को मृत दर्ज कर दिया गया, जिसके चलते उनका अकाउंट स्वत: निष्क्रिय हो गया। जानकारों के अनुसार यह महज तकनीकी नहीं, बल्कि गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का मामला है। इसके बाद संकुल स्तर से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी और डीपीई भोपाल तक सुधार की फाइलें दौड़ती रहीं।
नहीं सुधरा सिस्टम
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गलती स्वीकार किए जाने के बावजूद 14 दिन बीतने के बाद भी सुधार नहीं हो सका। दामोदर प्रसाद साकेत रोजाना विद्यालय में पढ़ा रहे हैं, लेकिन पोर्टल पर वे लगातार अनुपस्थित दिखाए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में वेतन, सेवा अभिलेख और जवाबदेही पर भी संकट खड़ा हो गया है।
देखिए यह तकनीकी त्रुटि है। सुधार के लिए भोपाल स्तर पर विवरण भेजा गया है, जल्द समाधान होगा।
गिरीश अग्निहोत्री, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।