केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का 31वां आर्मी चीफ नियुक्त किया है। वह 30 जून को जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। जानिए उनके चार दशक के शानदार सैन्य सफर, पढ़ाई और पारिवारिक बैकग्राउंड के बारे में।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्र सरकार ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारत का अगला चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (आर्मी चीफ) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ देश के 31वें सेना प्रमुख के रूप में भारतीय सेना की कमान संभालेंगे। वह वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।
वर्तमान में धीरज सेठ उप सेना प्रमुख (Vice Chief of Army Staff) के पद पर कार्यरत हैं, जिसे उन्होंने इसी साल 1 अप्रैल को संभाला था। उप सेना प्रमुख के तौर पर वह सेना प्रमुख के साथ मिलकर सैन्य तैयारियों, रणनीतिक कामकाज और सेना में आधुनिक तकनीकों को शामिल करने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर के जरिए भारतीय सेना में कमीशन पाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को करीब 40 साल का लंबा और बेहतरीन सैन्य अनुभव है। अपने इस सफर के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी सीमा और देश के चुनौतीपूर्ण रेगिस्तानी इलाकों में महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं।
वह भारतीय सेना के उन चुनिंदा सैन्य अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिन्होंने पश्चिमी मोर्चे पर दो प्रमुख ऑपरेशनल कमानों—दक्षिण-पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान—का बतौर जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) नेतृत्व किया है। इसके अलावा उन्होंने अंगोला में संयुक्त राष्ट्र (UN) के शांति मिशन और सेना मुख्यालय के क्षमता विकास विंग में भी अहम पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बेहद मजबूत रही है। उन्होंने खड़कवासला स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और देहरादून की इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) से अपनी शुरुआती सैन्य शिक्षा पूरी की। इसके बाद वह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (DSSC) वेलिंगटन, आर्मी वॉर कॉलेज महू और नेशनल डिफेंस कॉलेज नई दिल्ली के छात्र रहे।
वैश्विक स्तर पर सैन्य रणनीतियों को समझने के लिए उन्होंने फ्रांस के 'कॉलेज इंटरआर्मे डी डिफेंस' से जनरल स्टाफ कोर्स किया और अमेरिका के 'नेवल पोस्टग्रेजुएट स्कूल' से इंटरनेशनल डिफेंस एक्विजिशन मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की।
धीरज सेठ अपने छात्र जीवन और सैन्य ट्रेनिंग के दौरान हमेशा शीर्ष पर रहे। उन्हें यंग ऑफिसर्स कोर्स में प्रतिष्ठित 'सिल्वर सेंचुरियन' सम्मान से नवाजा गया था। इसके साथ ही जूनियर कमांड कोर्स सहित सेना के कई अन्य ट्रेनिंग प्रोग्राम्स में उन्होंने प्रथम स्थान (First Rank) हासिल किया। साल 2006 में DSSC के कोर्स के दौरान उन्हें 'बेस्ट ऑल राउंड स्टूडेंट ऑफिसर' का मेडल भी मिला था।
धीरज सेठ एक ऐसे परिवार से आते हैं जिसकी रगों में देशसेवा और सेना का अनुशासन दौड़ता है। उनके पिता कृष्ण मोहन सेठ भी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रह चुके हैं, जो 1997 में एडजुटेंट जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पिता ने सेना की दो बेहद महत्वपूर्ण टुकड़ियों—XXI स्ट्राइक कोर और III कोर—का भी सफल नेतृत्व किया था।
सैन्य व्यस्तताओं के बीच धीरज सेठ खेलों के लिए भी समय निकालते हैं; उन्हें टेनिस और गोल्फ खेलने का बेहद शौक है। उनकी पत्नी का नाम कोमल सेठ है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश के कई राज्यों में मानसून की भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से बड़ी आबादी संकट में है। बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मसूद अजहर पर पाकिस्तान के ढोंग, पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात, ओमान तट पर जहाज हमले और रूस से ऊर्जा सहयोग पर भारत का स्पष्ट रुख रखा।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके खारिज होने के शुरुआती संकेत दिए हैं।
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त इंजीनियरों को बधाई दी और महान सिविल इंजीनियर एवं राजनेता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बेहतर भविष्य के निर्माण, नवाचार और देश की जटिल समस्याओं के समाधान में इंजीनियरों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में विधानसभा उपचुनाव से पहले ही भाजपा ने सबको चौंका दिया है। जी हां.. भाजपा ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के पीए थे।
यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। दिव्या मित्तल का इस्तीफा आज यानी मंगलवार से प्रभावी माना जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।