MP कैबिनेट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया बड़ा फैसला। पेंशनरों की DR 2% बढ़ी, सोयाबीन किसानों के लिए भावांतर योजना लागू, और कोदो-कुटकी MSP पर खरीदने के लिए श्री अन्न फेडरेशन को मंजूरी।

एमपी कैबिनेट
भोपाल. स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के किसानों, सरकारी पेंशनरों और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने पहली बार कोदो-कुटकी की सरकारी खरीद करने, सोयाबीन उत्पादकों के लिए भावांतर योजना शुरू करने और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (DR) बढ़ाने को मंजूरी दी।
पेंशनरों की महंगाई राहत में 2% की वृद्धि
कैबिनेट ने राज्य के लगभग 4.50 लाख सरकारी पेंशनरों और परिवार पेंशनरों की महंगाई राहत दर में वृद्धि करने का फैसला किया है। सातवें वेतनमान के तहत पेंशन पा रहे पेंशनरों की महंगाई राहत अब 53% से बढ़कर 55% हो जाएगी। वहीं, छठवें वेतनमान के पेंशनरों की महंगाई राहत की दर बढ़ाकर 246% कर दी गई है। यह वृद्धि 1 सितंबर 2025 से लागू होगी। इस बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर सालाना 170 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।
सोयाबीन किसानों के लिए भावांतर योजना
खरीफ वर्ष 2025 के लिए सोयाबीन उत्पादक किसानों के हित में भावांतर योजना को स्वीकृति दी गई है। यह योजना केंद्र सरकार की प्राइस डेफिसिट पेमेंट स्कीम पर आधारित होगी। किसान 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक अधिसूचित मंडियों में सोयाबीन बेच सकेंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 5238 रुपये प्रति क्विंटल और मंडी में विक्रय दर के बीच का अंतर पंजीकृत किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जमा किया जाएगा। मॉडल रेट का निर्धारण राज्य की मंडियों में 14 दिनों की औसत कीमत के आधार पर होगा।
श्री अन्न फेडरेशन का गठन और खरीद
कैबिनेट ने पहली बार कोदो-कुटकी उत्पादक जिलों के किसानों से सरकारी उपार्जन करने का निर्णय लिया। इससे विशेष रूप से जनजातीय कृषकों को लाभ मिलेगा। रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के तहत, जबलपुर, कटनी, मण्डला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा सहित 11 प्रमुख जिलों में यह खरीद की जाएगी। खरीफ 2025 में उत्पादित श्री अन्न (मिलेट्स) की खरीद श्री अन्न कंसोर्टियम ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (श्री अन्न फेडरेशन) द्वारा की जाएगी। कुटकी का उपार्जन 3500 रुपये प्रति क्विंटल और कोदो का उपार्जन 2500 रुपये प्रति क्विंटल के मान से लगभग 30 हजार मेट्रिक टन किया जाएगा। किसानों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 1000 रुपये प्रति क्विंटल अलग से डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे। फेडरेशन को 80 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण भी दिया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।