भोपाल में प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज के संघर्ष, संस्कृति संरक्षण और शिक्षा पाठ्यक्रम में महापुरुषों को शामिल करने पर अपने विचार रखे।

सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादा।
भोपाल के सिंधु भवन में आयोजित प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की शिरकत।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रदेश में 'सेवा से संकल्प' अभियान की होगी शुरुआत।
राजधानी में आयोजित प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज की जीवटता, कर्मठता और संघर्षशीलता की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज का पिछला 80 वर्ष का इतिहास भले ही कठिनाइयों और संघर्ष से भरा रहा हो, लेकिन समाज ने विभाजन की विभीषिका झेलने के बाद भी अपनी जन्मभूमि, घर और कारोबार छूटने के बावजूद अपने हौसले, धर्म और संस्कारों को कभी नहीं छोड़ा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंधी समाज में पौराणिक 'फिनिक्स पक्षी' की तरह राख से उठकर पुनः खड़े होने की अद्भुत क्षमता है। समाज ने अपनी इसी विशेषता के बल पर नए अवसरों का सृजन किया है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार ने अपने वादे के मुताबिक सिंधी समाज के महान महापुरुषों—राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनियों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधी समाज के पास उत्कृष्ट व्यापारिक कौशल और बिजनेस माइंडसेट होने के साथ-साथ समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने की बड़ी क्षमता है। राज्य सरकार सिंधी समाज के अधिकारों के संरक्षण, तथा सिंधी भाषा और संस्कृति के संवर्धन के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। भोपाल के मास्टर प्लान के संदर्भ में उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के प्रति पूरी तरह सजग है और हर संभव श्रेष्ठ समाधान निकाला जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बतौर कुशल प्रशासक 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनके जन्मदिवस (17 सितंबर) से मध्य प्रदेश में 'सेवा से संकल्प' अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर में 50 लाख लोगों की निःशुल्क रजिस्ट्री की जा रही है, जिसकी स्टाम्प ड्यूटी राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी (लगभग 5 हजार करोड़ रुपये)। पहले चरण में ग्रामीण आबादी और अगले चरण में शहरी क्षेत्रों के भू-खंडों की रजिस्ट्रियां कर राजस्व दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे।
कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कड़ा संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बालाघाट के नक्सल मुक्त होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सागर की घटना के आरोपियों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और अपराधियों के लिए यह एक स्पष्ट संदेश है। कार्यक्रम में इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी और प्रांतीय सम्मेलन के संयोजक श्री ईश्वर झामनानी ने भी अपने विचार रखे।
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के Pink Vibes Spa में पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। 4 आरोपी गिरफ्तार, 8,800 कैश और आपत्तिजनक सामग्री जब्त।
मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है।
भोपाल में प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज के संघर्ष, संस्कृति संरक्षण और शिक्षा पाठ्यक्रम में महापुरुषों को शामिल करने पर अपने विचार रखे।
नवरात्रि से पहले भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने गरबा आयोजकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना, वराह पूजन और पंचगव्य के बाद ही मिलेगा प्रवेश।
इंदौर में 17 से 19 सितंबर तक राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन। जानिए मैदान की अनुमति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एनयूएसआई की तैयारियों से जुड़ी पूरी जानकारी।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नवरात्रि की शुरुआत से ठीक पहले शहर में गरबा आयोजनों के स्वरूप को लेकर चर्चाए तेज हो गई हैं। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाव मंच ने गरबा आयोजकों के सामने कुछ नई मांगें रखी हैं। संगठन ने स्पष्ट किया है कि गरबा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मां दुर्गा की भक्ति का पर्व है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्य पीठ (जस्टिस विवेक जैन की बेंच) ने अदालत के पुराने आदेश के अनुपालन से जुड़े अवमानना केस में सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों विवेक पोरवाल और संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के आरोपी 30 हजार के इनामी शिवांजय राजपूत (21 वर्ष) को पुलिस ने रविवार तड़के बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला के पास जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह