MP Samvida Karmchari Salary Hike: मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने संविदा कर्मचारियों के वेतन में 4.46% की वार्षिक वृद्धि का आदेश जारी किया है। इससे चपरासी, क्लर्क, उपयंत्री और प्रोग्रामर सहित 1 लाख कर्मियों की सैलरी ₹1,000 से ₹2,700 तक बढ़ जाएगी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के एक लाख से अधिक संविदा अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। वित्त विभाग ने सोमवार को संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक (वेतन) में बढ़ोतरी के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत कर्मचारियों के वेतन में 4.46 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि की गई है, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। संविदा अधिकारी-कर्मचारी संघ के अनुसार, इस फैसले से कर्मचारियों के मासिक वेतन में ₹1,000 से लेकर ₹2,700 तक का बंपर इजाफा होगा।
संविदा अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि संघ उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में हुई बढ़ोतरी के आधार पर वेतन वृद्धि की लगातार मांग कर रहा था। सरकार के इस कदम से महंगाई के इस दौर में संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
वित्त विभाग ने यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की 22 जुलाई 2023 को जारी की गई संविदा नीति के प्रावधानों के तहत जारी किया है। इस नीति के मुताबिक, हर साल सीपीआई (CPI) इंडेक्स के आधार पर संविदा कर्मियों के मानदेय में संशोधन किया जाता है।
वर्ष 2026 की वृद्धि दर: 4.46 प्रतिशत
वर्ष 2025 की वृद्धि दर: 2.94 प्रतिशत चूंकि इस बार की वार्षिक वृद्धि दर पिछले साल की तुलना में 1.52% अधिक है, इसलिए कर्मचारियों की सैलरी में पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

सरकारी आदेश और संविदा संघ के दावों के अनुसार, अलग-अलग पदों के हिसाब से वेतन में होने वाली अनुमानित बढ़ोतरी -
कर्मचारी नेता रमेश राठौर ने बताया कि जुलाई 2023 की संविदा नीति लागू होने से पहले विभिन्न विभागों में एक जैसे पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन अलग-अलग था। लेकिन नई नीति के आने के बाद समकक्ष पदों का वेतनमान एक समान कर दिया गया। वर्तमान में इस नीति के तहत संविदा कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन ₹21,800 से लेकर अधिकतम ₹70,000 तक निर्धारित है, जिस पर अब 4.46% का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
मध्य प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में वर्तमान में करीब डेढ़ लाख (1.50 लाख) संविदा अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। हालांकि, साल 2023 की संविदा नीति अभी तक सभी विभागों में पूरी तरह लागू नहीं हो सकी है। यही वजह है कि इस नई बढ़ोतरी का सीधा फायदा केवल उन्हीं 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा जहां यह नीति प्रभावी है। संविदा अधिकारी-कर्मचारी संघ ने सरकार से मांग की है कि शेष बचे हुए विभागों में भी जल्द से जल्द 2023 की नीति लागू कर सभी डेढ़ लाख कर्मचारियों को इस वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए।
यह भी पढे..
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह