मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई! 'WITH IYC' ऐप पर खराब प्रदर्शन के कारण 8 महासचिव, 27 सचिव और 3 जिला अध्यक्षों को 3 महीने का अल्टीमेटम दिया गया है। जानें पूरी लिस्ट।

भोपाल । स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस (MP Youth Congress) में संगठनात्मक फेरबदल और अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपनाया गया है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने काम में लापरवाही बरतने और 'WITH IYC' ऐप पर शून्य सक्रियता दिखाने वाले 38 पदाधिकारियों के पदों को तत्काल प्रभाव से 'होल्ड' कर दिया है।
यह कार्रवाई चुनाव संपन्न होने के महज चार महीने के भीतर की गई है। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) अब नेताओं की फील्ड रिपोर्ट और सांगठनिक कार्यों की निगरानी "WITH IYC APP" के माध्यम से डिजिटल रूप से कर रही है। डेटाबेस की समीक्षा में पाया गया कि कई पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर नहीं थे।
कार्रवाई का विवरण:
कुल पद जिन पर रोक लगी: 38
प्रदेश महासचिव: 08
प्रदेश सचिव: 27
जिला अध्यक्ष: 03 (अलीराजपुर, रतलाम और रीवा)
यह आदेश एमपी प्रभारी महासचिव शिवी सिंह चौहान और सह-प्रभारियों के हस्ताक्षरों से जारी किया गया है।
संगठन ने इन नेताओं को सीधे पदमुक्त करने के बजाय सुधार के लिए 90 दिनों का 'प्रोबेशन पीरियड' दिया है। यदि अगले तीन महीनों में ऐप पर इनका परफॉर्मेंस संतोषजनक नहीं रहा, तो इन्हें स्थायी रूप से पदों से हटा दिया जाएगा।
सुधार के लिए अनिवार्य शर्तें:
महासचिवों के लिए: उन्हें अपने प्रभार वाले जिले में हर महीने कम से कम 10 दिन अनिवार्य रूप से सक्रिय रहना होगा।
सचिवों के लिए: उन्हें आवंटित क्षेत्र में संगठन मजबूती के लिए कम से कम 7 दिन का समय देना होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।