सतना जिले के नागौद कस्बे में नगर परिषद कर्मचारी सुदामा कोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी हथेली पर पुलिस कर्मी आशीष कोरी का नाम लिखा मिला, जिसे उसने अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। घटना के बाद परिजनों ने शव रखकर सड़क पर जाम लगाया और पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी की मांग की। बता दें, तीन साल पहले सुदामा के पिता ने भी आशीष कोरी को दोषी ठहराते हुए आत्महत्या की थी। पुलिस जांच में जुटी है।

नागौद कस्बे की घटना, जांच में जुटी पुलिस
सतना, स्टार समाचार वेब
हथेली में पुलिस कर्मी का नाम लिखकर उसे अपनी मौत का जिम्मेदार बताकर नगर परिषद का कर्मचारी पेड़ में फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। शव लटकता देख स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फँदे से नीचे उतारा गया। हथेली में पुलिस कर्मी का नाम देख परिजन आक्रोशित हो उठे और वे पुलिस कर्मी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बातचीत कर मामला शांत कराया।
शव रखकर लगाया जाम
सुदामा की मौत के पीछे आशीष नामक पुलिस कर्मी का नाम सामने आते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने शव को पीएम के लिए ले जाने से रोक दिया। शव को लेकर परिजन नागौद - जसो मार्ग पर आए। जहां पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि पुलिसकर्मी आशीष के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी तत्काल गिरफ्तारी की जाए। पुलिस ने तत्काल यातायात डायवर्ट कराया ताकि वाहनोे का आवागमन सुचारू रूप से जारी रहे। टीआई नागौद श्री पांडेय ने मृतक के परिजनों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि संबंधित के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
शीशम के पेड़ में लटक रही थी लाश
टीआई नागौद अशोक पांडेय ने बताया कि बुधवार की सुबह रावणा मैदान के पास स्थित पार्क के पास मौजूद शीशम के पेड़ में फंदे में लटकती लाश स्थानीय लोगों ने देखी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतरवाया गया। मृतक की पहचान नगर परिषद के कर्मचारी सुदामा कोरी के रूप में हुई। मृतक की पहचान होने पर परिजनों को घटनाक्रम की सूचना दी गई। एफएसएल टीम को बुलाकर घटना स्थल एवं शव का बाहरी परीक्षण कराया गया। मृतक के हाथ में पन्ना जिले में पदस्थ पुलिस आरक्षक का नाम लिखा हुआ है। नाम के साथ मृतक ने अपनी मौत की वजह पुलिस कर्मी को बताया है।
तीन साल पहले पिता ने भी लगाई थी फांसी
मृतक सुदामा के पिता ने भी तीन साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मृतक के पिता ने सुसाइड नोट लिखकर रखा था जिसमें उन्होंने पन्ना में पदस्थ पुलिस कर्मी आशीष कोरी और उसके साले को मौत का जिम्मेदार ठहराया था। हैंड राइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट आने के बाद नागौद पुलिस ने पुलिस कर्मी आशीष कोरी और उसके साले के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में पुलिस कर्मी आशीष हाईकोर्ट से जमानत पर है।
पन्ना में पदस्थ है पुलिस कर्मी
टीआई नागौद श्री पांडेय ने बताया कि मृतक सुदामा ने अपनी हथेली में पेन से जिस आशीष कोरी का नाम लिख रखा है वह पहले पन्ना जिले के देवेन्द्र नगर थाना में पदस्थ था वर्तमान में वह पन्ना पुलिस लाइन में हेै। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक सुदामा के पिता की खुदकुशी के मामले में आरोपी पुलिस कर्मी आशीष मंगलवार को पेशी में नागौद आया था, इसी दौरान उसने सुदामा को डराया-धमकाया। नागौद टीआई श्री पांडेय ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों के बयान नहीं हो पाए हैं। घटना से जुड़े हर पहलुओं की जांच की जा रही है।

रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह