पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में अपने समर्थकों के बीच पुलिस प्रशासन और टिकट वितरण पर बेबाक टिप्पणी की। जानें उन्होंने एसपी और सियासी प्रतिद्वंद्वियों को लेकर क्या कहा।

पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा अपने समर्थकों के बीच अपने चिर-परिचित बेबाक अंदाज में नजर आए। दतिया में टिकट कटने के बाद उपजे सियासी दंगल के बीच डॉ. मिश्रा ने एक सभा में कहा कि वे "भूलने वाले प्राणी नहीं हैं" और दोस्ती व दुश्मनी दोनों को बखूबी याद रखते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए सख्त लहजे में चेतावनी दी कि निर्दोष कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग और उन पर केस दर्ज करना उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं है।
सभा के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, "माइक से रिकॉर्डिंग हो रही है, पुलिस महकमा और खासकर एसपी साहब ध्यान से सुनें।" उन्होंने कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले दागने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि चक्काजाम खुलवाना प्रशासन का काम हो सकता है, लेकिन कार्यालय की बिल्डिंग पर गोले क्यों दागे गए? उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस घटना को भूले नहीं हैं और 3 अगस्त तक का इंतजार कर रहे हैं।
अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने पूरे 'टिकट एपिसोड' पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी। जब समर्थकों ने आशुतोष से बदला लेने की बात की, तो नरोत्तम ने उन्हें शांत कराते हुए कहा, "आशुतोष की इतनी क्षमता नहीं है कि वे टिकट कटवा सकें। टिकट काटने वाला कोई और है और वहां तक पहुंचने की क्षमता तुम लोगों में नहीं है, वहां हम स्वयं बात करेंगे।" उन्होंने कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वे भाजपा के खिलाफ कोई कदम न उठाएं, क्योंकि दतिया में भाजपा की स्थिति मजबूत रहनी चाहिए।
मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा ने अपने कार्यकर्ताओं को दिल के करीब बताया। उन्होंने कहा कि "इस प्यार के सामने विधायकी क्या मायने रखती है? मध्य प्रदेश में 230 विधायक हो सकते हैं, लेकिन चर्चा में आज भी नरोत्तम मिश्रा है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि वे कहीं दूर नहीं जा रहे हैं और मरते दम तक दतिया के लोगों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने पिछले कठिन समय में भी साथ दिया, वह उनके लिए किसी भी पद से बड़ी उपलब्धि है।
नरोत्तम मिश्रा ने एक दिलचस्प उदाहरण देते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने "मोगरी केकई दूबर हो जाए, लेकिन बम फोड़ने लायक तो बनी रहती है" का उल्लेख करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं माननी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरी ताकत आशुतोष के समर्थन में लगानी है। नरोत्तम ने कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर आग्रह किया कि वे संयम रखें और पूरी निष्ठा के साथ अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करें।
यह भी पढ़ें....
दतिया उपचुनाव: भाजपा का 'जातीय चक्रव्यूह', हर समाज के लिए तय किए दिग्गज नेता
इंदौर के बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद किया। उन्होंने गौवंश संरक्षण, उर्वरक वितरण के डिजिटल फॉर्मूले और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर जोर दिया।
पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में अपने समर्थकों के बीच पुलिस प्रशासन और टिकट वितरण पर बेबाक टिप्पणी की। जानें उन्होंने एसपी और सियासी प्रतिद्वंद्वियों को लेकर क्या कहा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत टैक्स-2026 में मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। पीएम मित्र पार्क से 3 लाख रोजगार और किसानों को होगा बड़ा लाभ।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। जातीय समीकरणों को साधने के लिए मंत्री और वरिष्ठ नेताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानें दतिया का पूरा जातिगत गणित।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में तृतीय, चतुर्थ श्रेणी और नर्सिंग स्टाफ की पदोन्नति सूची में विसंगतियों के चलते संचालनालय चिकित्सा शिक्षा ने रिकॉर्ड सहित अधिकारियों और कर्मचारियों को भोपाल तलब किया है।
रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए 28 जुलाई से नई हवाई सेवा शुरू होने की संभावना है। इसके बाद रीवा की सीधी एयर कनेक्टिविटी पांच शहरों तक पहुंच जाएगी, जिससे यात्रियों और कारोबार को लाभ मिलेगा।
रीवा के हिनौती गौधाम में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने नंदनी गौशेड और बायो इनपुट प्लांट का लोकार्पण किया। उन्होंने गौपालन, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य का आधार बताया।
सीधी जिला अस्पताल में सिजेरियन से पहले प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जबकि मौत के कारण का इंतजार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से है।
मैहर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जबकि बंद मिले प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी है।
मैहर के रामनगर क्षेत्र में नाबालिग से संबंध के आरोप में युवक को कथित तौर पर बंधक बनाकर पीटा गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह