सीधी जिले के स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स भर्ती घोटाले की पुष्टि कलेक्टर की जांच टीम कर चुकी है। लाखों की वसूली और रिश्वतखोरी के आरोपों के बावजूद दोषियों पर अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। युवाओं और संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी जिले के स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स के माध्यम से की जाने वाली भर्ती में हुए बड़े घोटाले की पुष्टि जिले के प्रभारी मंत्री के आदेश के उपरांत कलेक्टर द्वारा गठित जांच टीम द्वारा की जा चुकी है और इस पुष्टि के उपरांत इस मामले के दोषी सीएमएचओ डॉ. बबिता खरे, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एसबी खरे एवं टीम के अन्य सदस्यों एवं सेड मैप के कर्मचारियों पर एफआईआर करने के स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं परंतु अभी तक इस मामले में जिस तरह का एक्शन हो जाना चाहिए उसमें ढुलमुल रवैया देखने को मिल रहा है। आम लोगों को इस मामले में ठोस कार्रवाई किए जाने का बेसब्री से इंतजार है। जिला चिकित्सालय सीधी में सिविल सर्जन के मार्फत आउटसोर्स कर्मचारियों में करीब 106 लोगों की नियुक्ति होने के बाद कलेक्टर द्वारा नियुक्ति निरस्त कर दी गई लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है। यह भी एक बड़ा सवाल सामने आता है। कहीं न कहीं दोषी तो विभाग के अधिकारी ही माने जा सकते हैं फिर उन पर कार्यवाही से क्यों परहेज किया जा रहा है। मालूम हो कि जिला चिकित्सालय में करीब 106 आउटसोर्स की भर्ती के लिए नियुक्ति वर्ष 2024-25 में किया गया था।
जिसमें कलेक्टर द्वारा गठित टीम के जांच उपरांत स्पष्ट तौर पर अनियमितता सामने आई है। इस मामले में गोपनीय रूप से रिश्वत देने का मामला भी सामने आया था। लाखों रुपए लेन-देन होने के बाद भी कार्यवाही से परहेज किया जा रहा है। सिविल सर्जन इस मामले में प्रमुख दोषी माने जा सकते हैं जिनके मार्फत इस तरह की नियुक्ति की गई है। इस मामले में उन पर कोई कार्यवाही की गाज नहीं गिर रही है। बताया गया है कि इसके पहले भी कई नियुक्तियां हो चुकी हैं जहां कि मनमानी रूप से नियुक्ति करने के बाद कार्यवाही नहीं हुई थी। वहीं अब फिर 106 युवाओं को ठगी का शिकार बनाया गया। जिनसे पैसा भी लिया गया एवं उनकी नियुक्ति भी निरस्त कर दी गई।
सिविल सर्जन पर कब होगी कार्यवाही
पूरे मामले में जो नियुक्ति हुई है उसमें सिविल सर्जन डॉ. एसबी खरे प्रमुख रूप से दोषी माने जा सकते हैं। जिनके मार्फत इस तरह की नियुक्ति मनमानी ढंग से की गई है। आखिर उन पर कार्यवाही कब होगी। युवाओं के साथ छलावा करने के बाद भी उन पर कार्यवाही की गाज नहीं गिर रही है। कहीं न कहीं सत्ता के नेताओं का संरक्षण माना जाए या कारण जो भी हो स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स की भर्ती में सिविल सर्जन सहित अन्य दोषी कर्मचारियों पर निष्काशन की कार्यवाही तत्काल की जानी चाहिए जिससे प्रभारी मंत्री द्वारा लिए गए एक्शन के उपरांत तथ्यों की पुष्टि होने पर जिला प्रशासन के द्वारा एफआईआर के दिए गए आदेशों से जनता के बीच अच्छा संदेश जाए।
अब फिर हाईकोर्ट में स्टे लेने के नाम पर वसूली का आरोप
सूत्रों की मानें तो जो नियुक्त कर्मचारी आउटसोर्स में थे उनसे अब बिना हस्ताक्षर ड्यूटी में भी लगाया जा रहा है। यहां तक कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ऐसे युवाओं के साथ फिर से छलावा करने का काम कर रहे हैं। जिनमें कि उनसे 10 हजार रुपए लेकर हाईकोर्ट में स्टे लगाने के एवज में भी पैसा ऐंठने का काम शुरू कर दिया गया है। इस पर भी जिम्मेदार कलेक्टर को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करनी चाहिए।
कार्यवाही नहीं होगी तो करेंगे आंदोलन: विवेक
इस संबंध में शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने बताया कि हमें भी जानकारी मिली है कि रिश्वत लेकर 106 युवाओं के साथ धोखा देने वाले स्वास्थ्य विभाग पर अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के नाम पर मोटी रकम वसूली गई उसमें जन प्रतिनिधियों की भी हिस्सा रहा होगा। इसके बाद भी अब आफ रजिस्टर से अब युवाओं को जबरन सेवाएं दी जा रही हैं। यहां तक कि 10 से 20 हजार रुपए प्रति युवाओं से लेने का काम भी किया जा रहा है। जिसमें ये बताया जा रहा है कि हम हाईकोर्ट से स्टे लाएंगे। आखिरकार युवाओं के साथ इस तरह का व्यौहार क्यों किया जा रहा है। यहां के सत्ताधारी जनप्रतिनिधि सहित स्वास्थ्य मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री इस पर क्यों अमल नहीं कर रहे हैं।
तत्काल एफआईआर दर्ज हो : तिवारी
इस पूरे प्रकरण पर भारतीय मजदूर संघ जिला उपाध्यक्ष, सीधी विकाश नारायण तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अस्पताल में कई डॉक्टर 25-30 सालों से एक ही जगह जमे हुए हैं। सरकार कोई भी आए, उनका सेटिंग बनी रहती है। लगातार आरोप लगते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। कभी-कभी तो मरीजों की जान तक चली जाती है, फिर भी लापरवाही पर कोई कार्रवाई नहीं होती। डॉक्टर अपने निजी क्लीनिक में बैठते हैं और अस्पताल भगवान भरोसे चलता है। उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टर को भगवान माना जाता है क्योंकि वही मरीज की जान बचाता है। लेकिन अगर वही डॉक्टर भ्रष्टाचार में लिप्त होंगे, तो मरीजों की जिंदगी कैसे बचेगी? दोषियों पर कठोर कार्रवाई जरूरी है, ताकि अस्पताल की व्यवस्था सुधरे और भ्रष्टाचारियों में डर पैदा हो। श्री तिवारी ने मजदूर संघ की और से मांग की है कि इस आउटसोर्स भर्ती घोटाले के दोषी डॉक्टरों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। बेरोजगार युवाओं से ली गई रिश्वत राशि तत्काल वापस की जाए। अस्पताल की व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाया जाए।
Satya jankari

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में प्रमोशन में आरक्षण के लंबित मामले की सुनवाई हुई। राज्य सरकार ने स्थगन की मांग की, जबकि सपाक्स ने पदोन्नति पर रोक लगाने और जल्द फैसले की अपील की है।
भोपाल में दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी के 10 साल पुराने मामले में कोर्ट का फैसला। दो आरोपियों को 2 वर्ष की जेल और अर्थदंड। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सतना जिला अस्पताल में निजी एम्बुलेंस दलालों को मरीज ले जाने से रोकने पर सुपरवाइजर और गार्डों से विवाद हुआ। प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर सुरक्षा की मांग की।
चित्रकूट के हनुमान धारा मार्ग पर पेड़ के नीचे युवक का सड़ा-गला शव मिला। पुलिस को हत्या के बाद कहीं और से शव लाकर फेंके जाने की आशंका है। एफएसएल टीम जांच में जुटी है।
सतना जिला अस्पताल में देर रात बिजली गुल होने से मरीज और परिजन उमस व अंधेरे से परेशान रहे। लगातार तीसरी बिजली बाधित होने की घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और आपातकालीन तैयारियों पर गंभीर सवाल उठे।
सतना में गंदे और बदबूदार पानी की बढ़ती शिकायतों पर महापौर ने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। संविदा एजेंसी को दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया, अन्यथा ठेका समाप्त कर नगर निगम स्वयं व्यवस्था संभाल सकता है।
सतना में समीक्षा बैठक के दौरान जल निगम की टंकियों की संख्या पर विरोधाभासी जानकारी मिलने से कलेक्टर नाराज हुए। कई अधिकारियों को नोटिस, किसानों के भुगतान, सीएम हेल्पलाइन और लंबित शिकायतों पर भी सख्त निर्देश दिए।
मध्यप्रदेश और दिल्ली की भाजपा सरकार महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही हैं। पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद ने कैश स्कीम पर राज्यों को सुझाव दिया है कि समय-समय पर नकद सहायता योजनाओं की राशि बढ़ाई जानी चाहिए।
मध्यप्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर कलह सामने आई है। हालांकि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी पार्टी नेताओं के बीच गुटबाजी और खींचतान उजागर हो चुकी है। लेकिन इसके बाद भी नेतृत्व सबक नहीं ले रहा है।
मध्यप्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण विवाद का असर लाखों शासकीय कर्मचारियों-अफसरों पर पड़ रहा है। नियमित पदोन्नति वर्षों से अटकी होने के कारण विभागों में रिक्तियां, प्रशासनिक कामकाज और नई भर्तियां भी प्रभावित हैं। सामान्य और आरक्षित वर्ग, दोनों के कर्मचारी अब सुनवाई पर निगाहें टिकाए हुए हैं।