सतना जिले में गेहूं उठाव धीमा होने से 6759 किसानों का 152 करोड़ रुपए भुगतान अटक गया है। खरीदी केंद्रों में हजारों मीट्रिक टन गेहूं पड़ा है, जिस पर प्रशासन ने परिवहनकर्ता को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में गेहूं खरीदी के बाद अब भुगतान संकट गहराने लगा है। खरीदी केंद्रों से समय पर गेहूं का उठाव नहीं होने के कारण 6759 किसानों का करीब 152 करोड़ रुपए का भुगतान अटक गया है। हालत यह है कि पिछले सात दिनों से 57 हजार 739 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी केंद्रों में परिवहन के इंतजार में पड़ा हुआ है।
भुगतान नहीं मिलने से किसानों की नाराजगी बढ़ रही है। कई किसान रोज खरीदी केंद्रों और बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं बेचने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि समय पर पैसा मिल जाएगा, जिससे वे कर्ज चुका सकें और खरीफ फसल की तैयारी कर सकें, लेकिन भुगतान अटकने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
57 हजार एमटी गेहूं का ही उठाव
दरअसल, जिले में इस बार 2.36 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया है। समिति स्तर पर 1.35 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं खरीदा जा चुका है, लेकिन परिवहन व्यवस्था सुस्त पड़ गई। अधिकृत परिवहनकर्ता अब तक केवल 57 हजार मीट्रिक टन गेहूं का ही उठाव करा सका है। इसके कारण खरीदी केंद्रों में गेहूं का स्टॉक बढ़ता जा रहा है।
मांग 2 सौ की लगाए 100 ट्रक
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक परिवहनकर्ता को रोज 175 से 200 ट्रक लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन मौके पर सिर्फ करीब 100 ट्रक ही लगाए जा रहे हैं। ट्रकों की कमी के कारण गेहूं उठाव की रफ्तार आधी रह गई है। कई खरीदी केंद्रों में बोरियां खुले में रखी हुई हैं। मौसम खराब होने की आशंका ने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। बारिश या तेज आंधी आने पर खुले में रखा गेहूं भीगकर खराब हो सकता है। इससे शासन को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरी ओर भुगतान नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। प्रशासन को आशंका है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो विरोध-प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बन सकती है।
48 घंटे में बढ़ाओ स्पीड
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने अनुबंधित परिवहनकर्ता विकास जायसवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में 24 से 48 घंटे के भीतर ट्रकों की संख्या बढ़ाकर तेज गति से उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 20 मई को अपरान्ह 3 बजे कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब देने को कहा गया है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे में व्यवस्था नहीं सुधरी तो भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धाराओं के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी कर सिविल जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जुमार्ना और अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई भी अलग से की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।