रतहरा-चोरहटा सड़क पर पहली बारिश के बाद कई हिस्सों में धंसाव और क्षति सामने आई। स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
रतहरा से चोरहटा तक की यह सड़क सिर्फ डामर और गिट्टी का टुकड़ा नहीं थी, बल्कि इस इलाके के हजारों लोगों के लिए बेहतर भविष्य, रफ्तार और सुविधा का एक सपना थी। लेकिन पहली ही बारिश ने इस सपने की रीढ़ तोड़कर रख दी है।
कहते हैं बारिश मिट्टी की सोंधी खुशबू और राहत लेकर आती है, लेकिन रतहरा से चोरहटा के बीच रहने वाले लोगों के लिए इस बार की पहली बारिश एक कड़वा सच लेकर आई। वह सच जो पिछले कई महीनों से विकास के बड़े-बड़े विज्ञापनों और 5 सौ करोड़ के भारी-भरकम बजट के पीछे छुपाया जा रहा था। इस 19 किलोमीटर की सड़क पर सफर करने वाले राहगीरों को उम्मीद थी कि अब उनका सफर आसान होगा, लेकिन पहली ही बौछार ने इस विकास की बुनियाद को हिलाकर रख दिया। सड़क की चमचमाती ऊपरी परत के नीचे का खोखलापन अब साफ दिखने लगा है। कई जगहों पर आलम यह है कि सड़क के नीचे की मिट्टी पानी के साथ बह चुकी है और डामर की कंक्रीट हवा में लटकी हुई है। कलवर्टों के पास की जमीन धंस गई है। हर रोज इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि हम तो सोच रहे थे कि करोड़ों की लागत से हाईवे जैसी सड़क मिल रही है, लेकिन अब इस पर चलते हुए डर लगता है। पता नहीं कब पैर के नीचे की सड़क धंस जाए। यह सड़क नहीं, हादसों को न्योता है।
राखड़ के ढेर तले सच को दबाने की कोशिश
तकनीकी रूप से जो काम मजबूती से किया जाना चाहिए था, उसे अब लीपापोती के सहारे बचाने की कोशिश हो रही है। राहगीरों और ग्रामीणों ने देखा कि निर्माण एजेंसी केसीसी कंपनी के डंपर रात के अंधेरे में उन गड्ढों और धंसते किनारों पर राखड़ और ढीली मिट्टी डाल रहे हैं। यह वैसा ही है जैसे किसी गहरे घाव पर बिना इलाज किए सिर्फ एक कमजोर पट्टी बांध दी जाए। सच को छिपाने की यह जल्दबाजी खुद बयां कर रही है कि पर्दे के पीछे सब कुछ ठीक नहीं था।
कागजी मॉनिटरिंग और टूटता भरोसा
इस पूरी तस्वीर का सबसे दुखद पहलू वह जुगलबंदी है, जो अमूमन ऐसी बड़ी परियोजनाओं में देखने को मिलती है। एक तरफ वो आलीशान दफ्तर हैं जहां बैठकर इंजीनियरों और जिम्मेदार अफसरों ने इन फाइलों पर आॅल ओके के दस्तखत किए होंगे, और दूसरी तरफ यह जमीनी हकीकत है जहां पहली ही बारिश में करोड़ों रुपये पानी में बह गए। बताया गया कि काम के दौरान कई बार गुणवत्ता को लेकर आवाज उठाई गई, लेकिन ठेकेदार के रसूख और अफसरों की अनदेखी के आगे उनकी आवाज दबा दी गई। यह कहानी सिर्फ एक सड़क के टूटने की नहीं है, यह कहानी है उस जनता के भरोसे के टूटने की जो हर सुबह टैक्स चुकाती है ताकि उसे एक सुरक्षित सफर मिल सके। क्षेत्र के लोग अब जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन सवाल वही है क्या इस बार सच का सामना किया जाएगा, या फिर अगली बारिश आने तक इस भ्रष्टाचार को भी राखड़ के ढेर के नीचे हमेशा के लिए दबा दिया जाएगा। सड़क की गुणवत्ता जानने के लिए महाप्रबंधक एमपीआरडीसी को फोन लगाया गया पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।