रीवा में नीट परीक्षा धांधली के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम आवास घेराव का प्रयास किया। पुलिस ने बैरीकेटिंग कर रोका, जिसके बाद झड़प हुई और वाटर कैनन व आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर में मंगलवार को भारतीय राष्टÑीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने डिप्टी सीएम के आवास का घेराव करने का प्रयास किया। लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने बैरीकेटिंग कर सभी को रोक दिया। इस दौरान पुलिस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने बैरीकेट्स तोड़ने का प्रयास किया। ऐसे में पुलिस को आंशू गैस के गोले छोड़ने पड़े। भीड़ को तितर-बितर करने के लिये वाटर कैनन चलानी पड़ी। दरअसल, नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कॉलेज चौराहा से रैली निकाल कर वह डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के आवास घेराव करने जा रहे थे। लेकिन जॉन टॉवर के सामने ही पुलिस ने बैरीकेटिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। कुछ कार्यकर्ता बैरीकेट्स को पार करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके चलते पुलिस को वाटर कैनन व आंशू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ तितर-बितर हुई, तब कहीं जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो, भाजपा सरकार हाय-हाय के नारे भी लगाये। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में भाजपा के ही करीबी लोग शामिल है, जिसके चलते ना तो भाजपा के नेता और ना ही सरकार के मंत्री इस मामले में कुछ भी बोल रहे हैं। आरोप लगाया कि छात्रों के साथ हुई इतनी बड़ी घटना के बावजूद भी मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का छात्रों के पक्ष में अब तक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। कार्यकर्ताओं ने देश के शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की।
भारी संख्या में तैनात रहा पुलिस बल
एनएसयूआई के प्रदर्शन की जानकारी पुलिस व प्रशासन को पहले से ही थी। ऐसे में पुलिस ने उन्हें रोकने का पूरा इंतेजाम कर रखा था। कॉलेज रोड जॉन टॉवर के पास बैरीकेट्स लगाये गये थे। मौके पर दो फायर ब्रिगेड को भी तैनात किया गया था। इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर के तमाम थाना प्रभारी अपने बल के साथ मौजूद थे।
ट्रैफिक किया गया डायवर्ट
एनएसयूआई के प्रदर्शन को देखते हुये ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया था। इसके अलावा आसपास दुकान लगाने वाले लोगों को भी सजग रहने के निर्देश दिये गये थे। पुलिस ने जब आंशू गैस के गोले दागे तो क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने दुकानों का शटर बंद कर दिया था। करीब दो घंटे तक यह मार्ग बंद था। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भागीरथपुरा दूषित पानी कांड, भू-माफिया, बेरोजगारी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
मध्य प्रदेश में वर्ग-3 के 7000 चयनित शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। साथ ही वर्ग-2 की वेटिंग काउंसलिंग और म्यूचुअल ट्रांसफर से जुड़ी पूरी अपडेट यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमांत धार्मिक व ऐतिहासिक क्षेत्र चित्रकूट और सतना जिले में बीते 24 घंटों के दौरान हुई अतिवृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी अपने 23 साल पुराने जलस्तर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए खतरे के निशान से 8.70 मीटर ऊपर बह रही है।
मध्यप्रदेश के दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र के चीलघाट पुल से सीमेंट लदा 18 चक्का ट्रक उफनती नदी में जा गिरा। हादसे के 24 घंटे बाद एसडीईआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी मशक्कत के बाद रविवार तड़के ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन से चालक और क्लीनर दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।
मध्यप्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात। मंदाकिनी नदी उफान पर, पुल बहा, ट्रेनें प्रभावित और एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने 2021 के 70 करोड़ रुपये के 70 किलो एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी अकरम खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सल प्रभावित बालाघाट के बोंदारी गांव का दौरा कर 225 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की। जानिए रोजगार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी पूरी जानकारी।
दिल्ली से केरल लौट रहे स्कूली बच्चों को मंगला एक्सप्रेस में पेंट्री कार का खाना खाने से फूड पॉइजनिंग हो गई। खंडवा रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज किया।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर भोपाल में 1 सितंबर को भव्य आयोजन। एक ही मंच पर 40 वाद्य यंत्र, 200 विद्यार्थियों का गान और 150 छात्राओं के कथक से बनेंगे तीन विश्व रिकॉर्ड।
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। चंचल शेखर को खेल विभाग का संचालक और अंशुमन यादव को गुप्तवार्ता का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह