मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ (नयापुरवा) में कुआं खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 5 मजदूर दब गए। 3 के शव निकाले गए हैं। परिजनों ने सरपंच पर लापरवाही और जबरन काम कराने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

पन्ना। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद से एक बेहद दर्दनाक और आक्रोशित करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ बीहरपुरवा के नयापुरवा गांव में एक खेत पर कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिसके मलबे में 5 मजदूर जिंदा दफन हो गए। अब तक तीन मजदूरों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि दो अब भी लापता हैं। हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। घटना के बाद से प्रशासनिक लेट-लतीफी को लेकर ग्रामीणों में भारी गुस्सा है।
जानकारी के मुताबिक, नयापुरवा निवासी बिन्नू अहिरवार के खेत पर पिछले 10 दिनों से 7 मजदूर कुएं की खुदाई और उसे गहरा करने का काम कर रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दो मजदूर पानी पीने के लिए कुएं से बाहर निकले ही थे कि तभी कमजोर और गीली मिट्टी अचानक भरभरा कर नीचे गिर गई।

इस मलबे की चपेट में आने से कुएं के अंदर काम कर रहे चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव, चुनवाद पाल सहित एक अन्य मजदूर पूरी तरह दब गए। हादसे का शिकार हुए 4 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे को 3 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी शासन या प्रशासन की तरफ से कोई रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। सरकारी तंत्र की इस बेरुखी को देखकर ग्रामीणों ने खुद चंदा कर निजी जेसीबी मशीनें मंगवाईं और मलबे को हटाने का काम शुरू किया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद राजकुमार यादव, चुनवाद पाल और एक अन्य मजदूर का शव बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है।
मृतक मजदूर के परिजनों ने रोते हुए स्थानीय व्यवस्था और सरपंच पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि यह कुआं पिछले साल की खुदाई और पानी के भराव के कारण पहले से ही काफी कटा हुआ और बेहद खतरनाक स्थिति में था। कोई भी मजदूर वहां जान जोखिम में डालकर काम करने को तैयार नहीं था। आरोप है कि सरपंच को इस खतरे का बखूबी अंदाजा था, इसलिए उसने मजदूरों को बुलाने के लिए सामान्य मजदूरी (350 रुपये) से बढ़ाकर 500 रुपये दिहाड़ी का लालच दिया और जबरन काम चालू रखा।
परिजनों के अनुसार, जैसे ही यह भयानक हादसा हुआ, आरोपी सरपंच मौके से भाग निकला। पीड़ित परिवार ने हाथ जोड़कर और रोते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पूरी तरह से भ्रष्टाचार मचा हुआ है। परिजनों ने मांग की है कि उनकी आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचे ताकि इस लापरवाही के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सके और मलबे में दबे बाकी अपनों को जल्द बाहर निकाला जा सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा और पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को चुनौती देने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एसटीएफ ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के एक पते का इस्तेमाल कर 20 बांग्लादेशी नागरिकों के भारतीय पासपोर्ट बनवा दिए। इन विदेशी नागरिकों को दस्तावेज में भारतीय नागरिक बताया गया।
भोपाल के कटारा हिल्स स्थित प्राइड सिटी कॉलोनी में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर पुलिस ने छापा मारकर 3 ग्राम MD और 1200 ग्राम गांजा बरामद किया। अधिकारी की पत्नी गिरफ्तार, जांच जारी।
उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रेलवे ने कमर कस ली है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार ने इंदौर में समीक्षा बैठक कर 125 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने, एआई कैमरों से सुरक्षा और स्टेशनों के रीडेवलपमेंट के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चार दिवसीय दुबई दौरे की विस्तृत जानकारी। जानिए कैसे वे वैश्विक निवेशकों, एआईएम कांग्रेस 2026 और प्रमुख उद्योग समूहों से मिलकर राज्य में निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल मंदिर से रामघाट को जोड़ने वाला 14वीं सदी का ऐतिहासिक क्षिप्रा द्वार अचानक ढह गया। हाल ही में इस पर 2.12 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।