प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को हरी झंडी देकर बुंदेलखंड क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण सौगात दी है। यह निर्णय खजुराहो लोकसभा सांसद डॉ. विष्णु दत्त शर्मा के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

हाइलाइट्स
भोपाल. स्टार समाचार वेब.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को हरी झंडी देकर बुंदेलखंड क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण सौगात दी है। यह निर्णय खजुराहो लोकसभा सांसद डॉ. विष्णु दत्त शर्मा के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। यह नई सुपरफास्ट रेल सेवा बुंदेलखंड में धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगी।
यह 'वंदे भारत एक्सप्रेस' खजुराहो को चित्रकूट और प्रयागराज जैसे तीर्थस्थलों से जोड़ते हुए सीधे वाराणसी (काशी) तक चलेगी। इसके शुरू होने से यात्रियों को इन महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के बीच तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

सांसद डॉ. विष्णु दत्त शर्मा ने इस निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बुंदेलखंड के विकास के प्रति दूरदर्शिता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन क्षेत्र के पर्यटन, व्यापार और धार्मिक आवागमन को नई दिशा प्रदान करेगी। स्थानीय नागरिकों, जिनमें राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया भी शामिल हैं, ने इस घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि यह पहल क्षेत्र की आर्थिक और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करेगी।
ट्रेन की समय-सारणी:

खजुराहो से वाराणसी: यह ट्रेन दोपहर 3:20 बजे खजुराहो से रवाना होगी और महोबा, बांदा, प्रयागराज छिवकी और विंध्याचल होते हुए रात 11:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
वाराणसी से खजुराहो (वापसी): वापसी में, ट्रेन बनारस से सुबह 5:25 बजे चलेगी और दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी। यह वापसी यात्रा में महोबा, बांदा, चित्रकूट धाम और प्रयागराज छिवकी जैसे स्टेशनों पर रुकेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। शासन स्तर पर मिल रही लगातार शिकायतों और कामकाज की समीक्षा के बाद, सरकार 10 से अधिक जिलों के कलेक्टरों को बदलने की तैयारी कर रही है।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।