रेलवे ने रेलवन ऐप से जनरल टिकट बुकिंग के नियम बदल दिए हैं। 15 जुलाई से ऑनलाइन टिकट पर दर्ज आईडी और मूल पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा, जबकि स्क्रीनशॉट और व्हाट्सएप टिकट मान्य नहीं रहेंगे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
अगर आप भी ट्रेन में सफर करने के लिए मोबाइल से जनरल टिकट बुक करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। रेलवे प्रशासन ने आॅनलाइन जनरल टिकट बुकिंग के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है। नया नियम 15 जुलाई से पूरी तरह लागू हो रहा है। यह नियम केवल उन यात्रियों पर लागू होगा जो मोबाइल में 'रेलवन ऐप' के जरिए जनरल टिकट बुक करते हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यदि रेलवन एप से बुक टिकट पर दर्ज आईडी और आपके पास मौजूद असली आईडी मैच नहीं हुई, तो रेलवे नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि रेलवे स्टेशन की खिड़की (काउंटर) पर जाकर नकद पैसे देकर जनरल टिकट खरीदते हैं, तो वहां आपको कोई आईडी प्रूफ देने की जरूरत नहीं होगी। यह पहले की तरह ही सामान्य रहेगा।
स्क्रीनशॉट और वॉट्सएप टिकट अब बंद
ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद, यात्रा के दौरान आपको वही असली पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि) अपने साथ रखना होगा, जिसकी जानकारी आपने टिकट बुक करते समय दी थी।रेलवे के अनुसार अक्सर लोग अपने मोबाइल से टिकट बुक करके उसका स्क्रीनशॉट या वॉट्सऐप पर फोटो दूसरे के मोबाइल पर भेज देते थे। अब ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा। टिकट केवल उसी मोबाइल नंबर पर वैध माना जाएगा, जिससे उसे बुक किया गया है। चेकिंग के दौरान टीटीई को एप के अंदर ही टिकट दिखाना होगा। वाट्सएप या स्क्रीनशॉट दिखाने पर आपको बिना टिकट मानकर जुमार्ना लगाया जा सकता है।
इस लिए रेलवे ने किया बदलाव
रेलवे का मुख्य उद्देश्य टिकटों की कालाबाजारी को रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि जो व्यक्ति टिकट बुक कर रहा है, वही यात्रा करे। कई बार लोग गलत तरीके से टिकट बुक कर दूसरों को दे देते थे, जिससे सुरक्षा का खतरा भी बना रहता था। अब ऐप से टिकट बुक होने पर यात्री की सही पहचान रेलवे के पास रहेगी, जिससे सफर और सुरक्षित बनेगा।
ऐप से टिकट ऐसे बुक करें
चरण 1: ऐप डाउनलोड और लॉगिन करें: सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से नया 'रेलवन ऐप' डाउनलोड करें। अपने मोबाइल नंबर से इसमें रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
चरण 2: यात्रा की जानकारी भरें: एप के होम पेज पर जाकर 'बुक टिकट' या 'जनरल टिकट' के विकल्प को चुनें। इसके बाद आप कहां से कहां तक की यात्रा करना चाहते हैं (स्टेशन का नाम), उसे दर्ज करें।
चरण 3: यात्रियों की संख्या चुनें: आपको कितने लोगों का टिकट बुक करना है, उनकी संख्या चुनें।
चरण 4: पहचान पत्र की जानकारी डालें: अब आपके सामने पहचान पत्र का विकल्प आएगा। यहां आपको अपने फोटोयुक्त पहचान पत्र का प्रकार चुनना होगा और उसका नंबर दर्ज करना होगा।
चरण 5: भुगतान करें: सभी जानकारी सही-सटळही भरने के बाद स्क्रीन पर टिकट का किराया दिखाई देगा। यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन भुगतान करें।
चरण 6: टिकट सुरक्षित करें: भुगतान सफल होते ही आपका डिजिटल जनरल टिकट ऐप में दिख जाएगा। इस टिकट पर आपका आईडी नंबर भी लिखा होगा। अब आप बिना किसी चिंता के यात्रा कर सकते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।